Akshara Singh Viral News: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार चर्चा उनके किसी नए गाने या फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि छठ महापर्व मनाने के उनके अंदाज को लेकर हो रही है।

Akshara Singh Chhath Puja: छठी मइया की भक्ति में डूबीं अक्षरा सिंह, गंगा  में लगाई डुबकी, रीति-रिवाजों से की पूजा - News AajTak

अक्षरा सिंह ने हर साल की तरह इस बार भी पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ छठी मैया की पूजा की। उन्होंने सोशल मीडिया पर पूजा की तस्वीरें और वीडियो शेयर किए, जिन्हें उनके चाहने वालों ने खूब पसंद किया। हालांकि, कुछ यूजर्स ने उनकी आस्था पर सवाल उठाते हुए उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Look serious hai, baaki sab chill hai. 😉

शादी नहीं हुई तो छठ पूजा क्यों? ट्रोलर्स से पूछा सवाल

दरअसल, अक्षरा सिंह की पूजा की तस्वीरें सामने आने के बाद कुछ लोगों ने उनकी शादी को लेकर सवाल उठाए। ट्रोलर्स का कहना था कि बिना शादी किए वह छठ के पारंपरिक रीति-रिवाज क्यों निभा रही हैं।

Akshara singh (@singhakshara) • Instagram photos and videos

कुछ लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट तक बता दिया। लेकिन इस बार अक्षरा ने चुप रहने के बजाय ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया। 16 नवंबर की शाम इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि उन्होंने छठी मैया को अर्घ्य दिया, लेकिन कुछ लोगों ने उनके ब्याह की चिंता का अर्घ्य दे दिया।

Akshara singh (@singhakshara) • Instagram photos and videos

कुंवारा लड़का कर सकता है तो लड़की क्यों नहीं?

अक्षरा ने सवाल उठाया कि अगर एक कुंवारा लड़का छठ पूजा कर सकता है, तो एक कुंवारी लड़की को ऐसा करने से क्यों रोका जाना चाहिए? उन्होंने ट्रोलर्स से इस सवाल का तर्कपूर्ण जवाब भी मांगा। अक्षरा के इस बयान को सोशल मीडिया पर कई लोगों का समर्थन मिल रहा है। उनका कहना है कि आस्था का किसी की शादी या वैवाहिक स्थिति से कोई लेना-देना नहीं होना चाहिए।

अविवाहित होकर भी किया छठ पूजा', अक्षरा सिंह ने बकवास करने वालों को लगाई  लताड़, दो टूक में कही लाख टके की बात - akshara singh shared strong message  to criticism why

'वेलकम टू द जंगल' में भी आई थीं नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षरा सिंह हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के गाने 'घिस घिस घिस' में खास अपीयरेंस देती नजर आई थीं। फिलहाल अभिनेत्री अपनी छठ पूजा और ट्रोलर्स को दिए बेबाक जवाब को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।

Akshay Kumar's Ghis Ghis Track Shocks Fans

अब सवाल यह है कि क्या धार्मिक आस्था को वैवाहिक स्थिति से जोड़कर देखना सही है? अक्षरा सिंह के इस सवाल ने एक बार फिर समाज की सोच पर बहस छेड़ दी है।

ये भी पढ़ें: हॉलीवुड तक पहुंचा 'रामायण' का जलवा, रणबीर कपूर ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका!