झारखंड के रामगढ़ जिले में हुए भीषण सड़क हादसे ने कई परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया है। इस दुर्घटना में 13 लोगों की जान चली गई। हादसे की खबर मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया और मृतकों के परिवारों के लिए आर्थिक सहायता का ऐलान किया है।
PMO ने किया मुआवजे का ऐलान
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए मुआवजे की जानकारी दी। पीएम मोदी ने कहा कि रामगढ़ में हुई इस दर्दनाक घटना से उन्हें काफी दुख पहुंचा है, उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की। वहीं, बात दें कि PMO के तरफ से हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक व्यक्ति के परिवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं, घायल व्यक्ति को इलाज के लिए 50 हजार रुपये की आर्थिक मदद मिलेगी।
Distressed to learn about the tragic mishap in the Ramgarh district of Jharkhand. My condolences to the bereaved families in this hour of grief. May the injured recover at the earliest. An ex-gratia of Rs. 2 lakh from PMNRF would be given to the next of kin of each of those who lost their lives. The injured would be given Rs. 50,000: PM @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) November 29, 2026
स्कॉर्पियो और अज्ञात वाहन की टक्कर में 13 की मौत
यह हादसा शनिवार देर रात करीब 2 बजे रामगढ़ जिले में रांची-पटना हाईवे पर NH-33 के पैंकी इलाके के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, बिहार के नालंदा जिले के जांघारों गांव के 14 लोग स्कॉर्पियो से रजरप्पा मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी की एक अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी भयानक थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। इस दुर्घटना में 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 4 बच्चे, 4 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। हादसे में बचा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज रामगढ़ के सदर अस्पताल में चल रहा है। उसकी हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें- दिल्ली के विश्वास नगर में घर में लगी आग, चार लोगों की मौत; दो घायल अस्पताल में भर्ती
पुलिस ने 13 मौतों की पुष्टि की
रामगढ़ पुलिस ने दुर्घटना में 13 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। रामगढ़ के एसडीपीओ आलोक रंजन के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए सभी लोग बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले थे। पुलिस को घटनास्थल से मिले आधार कार्ड के आधार पर कुछ मृतकों की पहचान भी हो गई है। बाकी लोगों की पहचान और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।
लॉस एंजिल्स में भूकंप से मची अफरा-तफरी, एयरपोर्ट की छत से गिरे टाइल्स, कई जगह नुकसान