Daily Horoscope : 29 नवंबर, रविवार का दिन कई राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है। ग्रहों की चाल के अनुसार आज कुछ लोगों को परिवार का साथ मिलेगा, तो कुछ के लिए धन और कामकाज से जुड़े नए रास्ते खुल सकते हैं। सिंह राशि वालों में आत्मविश्वास बढ़ेगा। मिथुन राशि के जातक घर-परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे, जबकि धनु राशि वालों का मन दोस्तों और मनोरंजन में लग सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है।
मेष राशि
मेष राशि जातकों के लिए आज का दिन सही रहेगा। आज का दिन घर और परिवार के नाम रह सकता है। अपनों के साथ समय बिताने से मन खुश रहेगा। माता के साथ बातचीत या घर के छोटे-मोटे कामों में हाथ बंटाने का मौका मिलेगा। घर की सफाई, सजावट और जरूरी सामान की खरीदारी में भी समय जा सकता है। आने वाले सप्ताह में जिन कामों को करना है, उनकी तैयारी आज से शुरू कर सकते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन भविष्य की तैयारी करने का है। आप अपने जरूरी कामों को लेकर नई योजना बना सकते हैं। किस्मत का साथ मिलने से कुछ अटके हुए काम पूरे होने की उम्मीद है। भाई-बहनों या पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। किसी बड़े व्यक्ति की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। पहले दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना भी है। घर के कामों में दूसरों की मदद मिल सकती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के जातकों के लिए आज ठीक-ठाक रहेगा। घर में बातचीत और हंसी-मजाक का माहौल रहेगा। खाने-पीने का आनंद मिलेगा और रिश्तेदारों से फोन पर बात हो सकती है। पैसों की बचत को लेकर भी परिवार के साथ चर्चा हो सकती है। अगर किसी अपने से पहले कोई नाराजगी रही है, तो आज उसे दूर करने की कोशिश सफल हो सकती है। संगीत, फिल्म या लिखने-पढ़ने जैसे कामों में मन लगेगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन का मिला-जुला के रहेगा। आज आपका मन पहले से ज्यादा शांत और संतुलित रह सकता है। परिवार के लोग अपनी बातें आपसे साझा करेंगे और आप उनकी मदद कर पाएंगे। सुबह के समय आत्मविश्वास अच्छा रहेगा, जबकि दोपहर के बाद किसी काम को समझदारी से पूरा करने की जरूरत पड़ सकती है। जीवनसाथी या किसी खास दोस्त के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन सोचने वाला रहेगा। आज आपकी बातों को लोग गंभीरता से सुनेंगे और परिवार में आपकी राय को महत्व मिल सकता है। हालांकि, बातचीत के दौरान गुस्से या अहंकार को बीच में न आने दें। पूजा-पाठ, दान-पुण्य या किसी छोटी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। इस दौरान कुछ अतिरिक्त खर्च भी हो सकता है। जो लोग आपके विरोध में हैं, उनसे बहस करने के बजाय समझदारी से मामला सुलझाने की कोशिश करें।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज दोस्तों और जान-पहचान के लोगों से फायदा मिलने के संकेत हैं। किसी पुराने परिचित से अच्छी खबर मिल सकती है। बड़े भाई या बहन का सहयोग भी आपके काम आ सकता है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। बच्चों के साथ समय बिताने और अपनी पसंद का काम करने से खुशी मिलेगी। प्रेम संबंधों में आगे बढ़ने के लिए दिन अच्छा हो सकता है। अगर किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो सही मौका मिल सकता है। पुराने विवाद भी धीरे-धीरे खत्म हो सकते हैं। फिजूलखर्ची से बचें और जीवनसाथी की बात को पूरा ध्यान देकर सुनें।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को आज का दिन अच्छा रेहगा। कामकाज में लोगों का सहयोग मिलने से परेशानी कम होगी। व्यापार करने वालों को ग्राहकों से अच्छा व्यवहार और लाभ मिलने की उम्मीद है। नौकरी करने वाले लोग आने वाले सप्ताह के कामों को बेहतर तरीके से संभालने की योजना बना सकते हैं। माता की सेहत को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, इसलिए उनका ध्यान रखें। आपका व्यवहार और बातचीत दूसरों को प्रभावित कर सकती है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज धार्मिक गतिविधियों और परिवार के साथ बिताने के लिए अच्छा है। मंदिर जाने, पूजा करने या किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेने का अवसर मिल सकता है। इससे मन को शांति मिलेगी। लंबे समय से रुके हुए कामों में भी धीरे-धीरे सुधार देखने को मिल सकता है। पड़ोसियों और दोस्तों के साथ बातचीत अच्छी रहेगी। आज आप अपने फैसलों को लेकर मजबूत महसूस करेंगे।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को आज का दिन मिला-जुला के रहेगा। आज अपने मन को शांत रखने की जरूरत है। पुरानी बातें या भविष्य की चिंता आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। ऐसे में किसी करीबी से बात करना या कुछ देर बाहर टहलना अच्छा रहेगा। परिवार में पैसों से जुड़ा कोई मुद्दा सामने आए, तो धैर्य से उसे सुलझाएं। पिता का सहयोग आपको मिल सकता है। धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज दिन सही रहेगा। आज रिश्तों को संभालने और आपसी समझ बढ़ाने का दिन है। जीवनसाथी, बिजनेस पार्टनर या दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। अगर किसी बात पर मतभेद है, तो बातचीत से उसे दूर किया जा सकता है। आपका शांत स्वभाव लोगों को प्रभावित करेगा। किसी प्रभावशाली या अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। पुराने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए भी दिन ठीक है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों को आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज घर को व्यवस्थित रखने और लंबित काम पूरे करने में समय लग सकता है। घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन सही तरीके से काम बांटने पर परेशानी कम होगी। स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टर ने जो सलाह दी है, उसका पालन करें। आज खर्च बढ़ने की भी संभावना है। देर रात तक जागने और जरूरत से ज्यादा सोचने से बचें। किसी दूसरे की बातों में आकर कोई बड़ा फैसला न लें। पढ़ाई, किसी कार्यक्रम या धार्मिक यात्रा को लेकर नई योजना बन सकती है।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों और मनोरंजन से भरा रह सकता है। बच्चों के साथ समय बिताने, दोस्तों से मिलने और अपनी पसंद के काम करने का मौका मिलेगा। पेंटिंग, संगीत, लेखन या दूसरी रचनात्मक गतिविधियों में मन लगेगा। प्रेम संबंधों में आपसी समझ बेहतर हो सकती है। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने पर कोई अच्छी सलाह भी मिल सकती है। किसी समूह या सामाजिक कार्यक्रम का हिस्सा बनने से नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी।
(Disclaimer: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है। इसमें दी गई जानकारी की सत्यता या परिणामों के लिए TNP NEWS कोई जिम्मेदारी नहीं लेता है।)