नई दिल्ली: परिसीमन बिल को लेकर संसद के विशेष सत्र से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इस दौरान खरगे DMK के प्रमुख एम.के. स्टालिन और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SP) के प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करेंगे।
DMK-NCP-SP के प्रमुख के साथ बैठक करेंगे खरगे
इस मुलाकात का उद्देश्य परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े प्रस्तावित विधेयकों पर विपक्ष की रणनीति को लेकर चर्चा करना है। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दोनों नेताओं DMK के प्रमुख एम.के. स्टालिन और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SP) के प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करेंगे और I.N.D.I.A गठबंधन की एकजुटता बनाए रखने एवं विधेयकों के विरोध में साझा रुख अपनाने को लेकर बातचीत करेंगे।
खरगे के साथ सोनिया गांधी भी बैठक में होंगी शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ सोनिया गांधी के भी इन लोगों से मिलने की संभावना जताई जा रही है। इस संदर्भ में मल्लिकार्जुन खरगे आज रविवार, 29 नवंबर को परिसीमन विधेयक को लेकर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन से चेन्नई में और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP-SP) के प्रमुख शरद पवार से मुंबई में मुलाकात करेंगे। मुंबई में शरद पवार के साथ यह बैठक शाम 8 बजे होनी है।
परिसीमन बिल पर I.N.D.I.A गठबंधन अहम बैठक आज
दरअसल, ये बैठकें 30 नवंबर 2026 को लोकसभा के विशेष सत्र के दौरान पेश किए जाने वाले परिसीमन बिल को लेकर की जा रही हैं। इस परिसीमन बिल के विशेष सत्र के शुरू होने से एक दिन पहले हो रही I.N.D.I.A गठबंधन की ये बैठक पार्टी और देश की राजनीति के लिए काफी अहम बताई जा रही है। इस बैठक में केंद्र सरकार परिसीमन से जुड़े महिला आरक्षण वाले संविधान संशोधन विधेयक को पेश करने पर चर्चा होगी और गठबंधन को मजबूत एवं एकजुट करते हुए विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक समीकरण तैयार करेंगे।