Delhi Metro Timing: दिवाली के दिन दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने 8 नवंबर 2026 (रविवार) को मेट्रो सेवाओं के समय में बदलाव किया है। दिवाली की शाम को होने वाले जश्न को देखते हुए सभी मेट्रो लाइनों पर आखिरी ट्रेन रात 11 बजे की बजाय रात 10 बजे टर्मिनल स्टेशनों से रवाना होगी। इसमें एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन भी शामिल है।

दिवाली पर सुबह 6 बजे से शुरू होगी मेट्रो
DMRC के मुताबिक, रविवार को सामान्य तौर पर सुबह 7 बजे से शुरू होने वाली तीन मेट्रो लाइनों पर इस बार एक घंटे पहले सेवाएं शुरू होंगी। इनमें पिंक लाइन, मैजेंटा लाइन और ग्रे लाइन शामिल हैं। इन लाइनों पर मेट्रो ट्रेनें सुबह 6 बजे से टर्मिनल स्टेशनों से चलनी शुरू हो जाएंगी।

इनमें पिंक लाइन (मजलिस पार्क-मजलिस पार्क/शिव विहार), मैजेंटा लाइन (बॉटनिकल गार्डन-कृष्णा पार्क एक्सटेंशन और मजलिस पार्क-दीपाली चौक) तथा ग्रे लाइन (द्वारका ककरौला-ढांसा बस स्टैंड) शामिल हैं।

सभी लाइनों पर रात 10 बजे होगी आखिरी मेट्रो
DMRC ने बताया कि दिवाली के दिन शाम को त्योहार के आयोजनों और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी मेट्रो लाइनों की आखिरी ट्रेन रात 10 बजे टर्मिनल स्टेशनों से रवाना होगी। सामान्य दिनों में यह समय रात 11 बजे होता है।

यह बदलाव एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर भी लागू रहेगा। इसलिए यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना नए समय के अनुसार बनाएं।

यात्रियों के लिए DMRC की सलाह
दिल्ली मेट्रो प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि दिवाली के दिन सफर करने से पहले बदले हुए समय का ध्यान रखें। मेट्रो सेवाओं से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी के लिए यात्री DMRC की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल देख सकते हैं। 

और पढ़ें: 15 साल पुराने केस में सीवान कोर्ट पहुंचे लालू यादव, जानें क्या है पूरा मामला