नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत लोक नायक अस्पताल में नए चिकित्सा उपकरणों का उद्घाटन किया। जिसमें एक 'डुअल-स्लाइस CT 256 स्कैनर' और तीन अत्याधुनिक MRI मशीनों का उद्घाटन किया। ये मशीनें इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) द्वारा अपनी 'कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी' (CSR) पहल के तहत उपलब्ध कराई गई हैं।

इन मशीनों से मरीजों का सही समय पर होगा इलाज  

इन अत्याधुनिक मशीनों के द्वारा जांच मरीजों की बीमारी की पहचान और जरूरी मेडिकल जांच कराने में मदद मिलने की उम्मीद है। ये मशीनें दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में विश्व स्तरीय डायग्नोस्टिक (जांच) सुविधाएं उपलब्ध कराएंगी।

बीमारियों का सटीक पता लगाने में मदद करेंगी मशीनें

इन मशीनों से इमरजेंसी केयर, कार्डियोलॉजी, ऑन्कोलॉजी, यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, पीडियाट्रिक, स्ट्रोक, कैंसर, लिवर और प्रोस्टेट से जुड़ी बीमारियों, साथ ही मांसपेशियों और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं का समय रहते और सटीक पता लगाने में मदद करेंगी। इससे मरीजों को सही समय पर उचित इलाज मिल सकेगा। इसके साथ ही माताओं और नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल के लिए एक 'लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट' (स्तनपान प्रबंधन इकाई) भी स्थापित की गई है। यह यूनिट एक 'मिल्क बैंक' के रूप में काम करेगी है।

ये भी पढ़ें-अमेरिका के 'अस्वीकार्य हस्तक्षेप' पर भारत सख्त! 13 करोड़ वोटरों के नाम हटाए जाने वाले दावों पर जताई कड़ी आपत्ति