वाशिंगटन: भारत और अमेरिका के बीच मतदाता सूची से जुड़े मुद्दे पर कूटनीतिक बयानबाजी सामने आई है। अमेरिका में भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने भारत के लोकतांत्रिक ढांचे और चुनाव प्रक्रियाओं को लेकर अमेरिकी संसदीय सीनेटर प्रमीला जयपाल के हालिया बयानों का कड़ा विरोध किया है।

भारत के आंतरिक मामलों में टिप्पणी अस्वीकार्य हस्तक्षेप

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक पोस्ट में, भारतीय मूल की अमेरिकी कांग्रेस महिला द्वारा मतदाता सूची से 13 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए जाने के संबंध में की गई टिप्पणी का जवाब देते हुए राजदूत क्वात्रा ने कहा, "भारत की चुनाव और राजनीतिक प्रक्रियाओं पर अमेरिकी सांसद प्रमीला जयपाल की टिप्पणी भारत के आंतरिक मामलों में अस्वीकार्य हस्तक्षेप है।

भारत एक जीवंत लोकतंत्र है: विनय मोहन क्वात्रा

भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने अमेरिकी सांसद प्रमीला जयपाल के दावों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र है, जहां मजबूत और स्वतंत्र संवैधानिक संस्थाएं हैं और यहां निष्पक्ष व स्वतंत्र चुनाव कराने का एक लंबा इतिहास रहा है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब किसी अमेरिकी सांसद ने इस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी की है। हम कांग्रेस महिला प्रमीला जयपाल के साथ रचनात्मक बातचीत करने के लिए हमेशा तैयार हैं, ताकि उनकी गलतफहमियों को दूर किया जा सके।

ये भी पढ़ें-UP: वाराणसी के सारनाथ में जोरदार धमाका, मकान ढहा; 3 लोग घायल