शनिवार, 30 अगस्त को सीएम योगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। इस दौरान उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति, जनता की शिकायतों के समाधान और आने वाले धार्मिक आयोजनों की तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि कानून-व्यवस्था, जनता की शिकायतों और नागरिकों की सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

'माफिया के खिलाफ अभियान बिना रहेगा जारी'

सीएम ने ये भी निर्देश दिए कि माफिया के खिलाफ अभियान बिना किसी रुकावट जारी रखा जागा। उन्होंने पुलिस को मवेशियों की तस्करी और धर्म परिवर्तन के मामलों में 24 घंटे सतर्क रहने और संवेदनशील मामलों में तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके अलावा धार्मिक स्थलों से जुड़ी घटनाओं को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने के आदेश दिए।

'तारीख पर तारीख का चलन बंद करें अधिकारी'

साथ ही राजस्व से जुड़े मामलों के निपटारे में अनावश्यक देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बार-बार तारीख पर तारीख का चलन बंद करें और 5 साल से अधिक समय से लंबित राजस्व मामलों को जल्द सुलझाएं। जिन मामलों में शिकायतकर्ता असंतुष्ट है, तो उनकी दोबारा जांच की जाए। अगर कोई मामला गलत तरीके से निपटाया गया पाया जाता है, तो संबंधित जिले को 5 दिनों के भीतर स्पष्टीकरण देना होगा। साथ ही लापरवाही के मामलों में जवाबदेही तय की जाएगी और कार्रवाई भी की जाएगी।

आगामी जन्माष्टमी के लिए सुरक्षा बढ़ाने को निर्देश

जन्माष्टमी त्योहार को देखते हुए, सीएम ने अधिकारियों को मथुरा और वृंदावन के लिए व्यापक योजना तैयार करने का निर्देश दिया। वहीं बांके बिहारी मंदिर के लिए विशेष रूप से सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन की अलग कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा वृंदावन में एक नया पुलिस सर्कल बनाने का आदेश दिया। भक्तों की भारी भीड़ के बीच प्रशासनिक व्यवस्थाओं सुनिश्चित करने के लिए मथुरा और वृंदावन में अलग-अलग ज्वाइंट मजिस्ट्रेट तैनात करने के निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें:  TCS या Microsoft? कहां मिला बेहतर Work Culture और ज्यादा जिम्मेदारी?

'लापरवाही बर्दाश्त नहीं'

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने, जनता की शिकायतों का सही ढंग से समाधान करने और नागरिकों की सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।