BRICS 2026 : दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने BRICS 2026 मोटर कारकेड रिहर्सल के मद्देनजर 1 सितंबर 2026 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक नई दिल्ली के प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्जन और विनियमन लागू किया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी देते हुए बताया। 1 सितंबर 2026 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक नई दिल्ली के मुख्य रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन और रेगुलेटेड मूवमेंट लागू रहेगा। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें, यात्रा के लिए अतिरिक्त समय लेकर चलें, पब्लिक ट्रांसपोर्ट, खासकर मेट्रो का इस्तेमाल करें और डायवर्जन वाले रास्तों तथा ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें। इमरजेंसी और जरूरी सेवाओं वाली गाड़ियों को निकलने में प्राथमिकता दी जाएगी। होटल से भारत मंडपम तक VVIP रूट पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को पूरी तरह परखा जाएगा।

जाम से निपटने के लिए आवाजाही के दौरान नहीं होगी परेशानी

Image

 

स्पेशल सीपी अजय चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि रिहर्सल के दौरान बात की जांच की जाएगी कि सम्मेलन में शामिल होने वाले अतिथियों के ठहरने वाले होटल से भारत मंडपम तक पहुंचने में कितना टाइम लगेगा। पूरे रुट पर ट्रैफिक की व्यवस्था और जाम की स्थिति से निपटने के लिए VVIP काफिले की आवाजाही के दौरान आने वाली चुनौतियों को भी देखा जाएगा। दिल्ली पुलिस यह सुनिश्चित करना चाहती है कि, सम्मेलन में शामिल होने वाले सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य महत्वपूर्ण अतिथि निर्धारित समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। रूट पर सुरक्षा के लिहाज से ट्रैफिक मैनेजमेंट की व्यवस्था को लगातार परखा जाएगा।

 

Image

ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए वैकल्पिक मार्गों का करें इस्तेमाल

BRICS Summit के समय ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु तरीके से बनाए रखने के लिए दिल्ली में 22 डायवर्जन प्वाइंट बनाए हैं। जरूरत पड़ी तो इन रास्तों से ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल किया जाएगा। रिहर्सल के दौरान डायवर्जन प्वाइंट की व्यवस्था और उनके प्रभाव का आकलन किया जाएगा। रिहर्सल से VVIP मूवमेंट के समय आने-जाने के समय दिक्कतों को पहले ही समस्याओं को दूर किया जाएगा। इसके आधार पर सम्मेलन के दौरान ट्रैफिक को संभालने की व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा।

Image

 

स्पेशल सीपी ट्रैफिक अजय चौधरी ने दिल्ली के लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि, BRICS Summit एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन है और इसे सफल बनाने में दिल्ली वासियों का सहयोग जरूरी है। पुलिस की तरफ से जारी की गई ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने के साथ ही यात्रा को बेहतर बनाने की अपील भी की है।

Image

 

समय और अवधि: रिहर्सल 1 सितंबर को पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक चलेगी।

मुख्य सलाह: यात्रियों को अतिरिक्त समय लेकर चलने और अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाने की सलाह दी गई है।

सार्वजनिक परिवहन: सड़क मार्ग की बजाय विशेष रूप से दिल्ली मेट्रो का उपयोग करने का अनुरोध किया गया है।

आपातकालीन सेवाएं: आपातकालीन और आवश्यक सेवा वाले वाहनों को प्राथमिकता दी जाएगी।

मुख्य सम्मेलन: वास्तविक BRICS शिखर सम्मेलन दिल्ली में 11 से 13 सितंबर 2026 तक आयोजित होगा, जिसके दौरान भी कड़े प्रतिबंध और डायवर्जन रहेंगे।

 


देखिए वीडियो


दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की इस तैयारी और मास्टर प्लान के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप इस वीडियो को देख सकते हैं।

 

 

यह भी पढ़ें : सितंबर का पहला दिन किसके लिए रहेगा खास? जानिए 12 राशियों का हाल