Vaibhav Sooryavanshi on Yuvraj Singh: राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में इंडिया ए के 15 वर्षींय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने रिकॉर्डतोड़ डबल सेंचुरी ठोकने के बाद बड़ा खुलासा किया है।
संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ मुकाबले से पहले वैभव ने चार लोगों से बात की थी, जिसमें एक भारत के पूर्व विश्व विजेता प्लेयर युवराज सिंह भी थे।
वैभव ने युवराज से करीब आधे घंटे तक बात की, उन्होंने इस युवा बैटर को बैटिंग के कई टिप्स दिए। बीसीसीआई ने वैभव का एक वीडियो शेयर किया, जहां उन्होंने ये सब खुलासे किए हैं।
युवराज की सलाह आई काम
आईसीसी वनडे विश्व कप 2011 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे युवराज सिंह से वैभव ने करीब आधे घंटे तक अपनी बल्लेबाजी पर चर्चा की। बीसीसीआई द्वारा शेयर वीडियो में वैभव ने कहा,
"कल, मैंने सिर्फ चार लोगों से बात की। इसमें युवराज सिंह सर भी हैं। मैंने उनसे लगभग आधे घंटे तक बात की। उन्होंने मुझे बैटिंग के बारे में बहुत कुछ समझाया। मैं बहुत परेशान था, इसलिए मैंने उनसे खुलकर बात की: "सर, जब मैं विकेट पर बैटिंग करने जाता हूं तो मुझे ये दिक्कतें होती हैं।" उन्होंने मुझे आधे घंटे तक सब कुछ समझाया। उन्होंने मुझसे कहा कि अगर मैं 20 बॉल खेलता हूं, तो स्कोर अलग होगा।”
𝗦𝗣𝗘𝗖𝗜𝗔𝗟: It was a 30-minute phone call with his idol Yuvraj Singh that unshackled Vaibhav Sooryavanshi 🙌 He then created history with a world record 52-ball 204. The teenage sensation takes us inside his unbelievable knock and reveals how the moment unfolded 👏 - By @Moulinparikh 🎥 🔽 Don't miss this one! #TeamIndia | #RisingStarsAsiaCup https://t.co/n3wLiiQkOj
— BCCI (@BCCI) November 25, 2026
मैंने अपने गेम पर भरोसा किया- वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि उन्होंने युवराज सिंह की बताईं बातों पर अमल किया। वैभव ने कहा, “उन्होंने मुझे बहुत सी टेक्निकल बातें बताईं। इससे मुझे आज बहुत मदद मिली। मेरा बस यही माइंडसेट था कि जाकर देखूं कि विकेट कैसा है। मैं गया और कुछ बॉल देखीं। बॉल बल्ले पर अच्छी तरह आ रही थी, इसलिए मैंने अपने गेम पर भरोसा किया।”
आपको बता दें कि, वैभव ने यूएई के खिलाफ शुरुआती कुछ गेंदें संभलकर खेली थीं, लेकिन गेंद में ज्यादा छेड़छाड़ नहीं होने पर उन्होंने अपने शॉट्स खेलना शुरू किया।
वह मेरे आइडल हैं- वैभव सूर्यवंशी
युवा बैटर ने कहा कि पिछले दो मैचों और कुछ घरेलू मुकाबले में रन नहीं बनाने का दवाब उनपर थाय़ लेकिन युवराज सिंह से बात ने सब हल कर दिया। वैभव सूर्यवंशी ने कहा,
"पिछले दो मैचों और कुछ घरेलू मैचों में, मैं रन नहीं बना पाया। मैं थोड़ा भटक गया था और खुद से पूछता रहा कि क्या हो रहा है। लेकिन मैंने युवराज सर से बात की। वह मेरे आइडल हैं, बिल्कुल। अगर आप किसी आइडल से बात करते हैं, तो आप उनकी हर बात सुनते हैं। मैंने उनकी हर बात सुनी। उन्होंने मुझे बहुत सी जरूरी बातें बताईं। मैंने अपनी बैटिंग के वीडियो देखे। मुझे लगा कि मैं गलती कर रहा हूं। मैंने आज वे गलतियां न करने की कोशिश की। मैंने वही करने की कोशिश की जो उन्होंने मुझसे करने को कहा। उन्होंने मेरी बहुत मदद की।"
ये भी पढ़ें- “सिलेक्टर का काम सिर्फ टेबल पर बैठने का नहीं…” चयनकर्ताओं पर फूटा पूर्व कप्तान का गुस्सा, खूब सुनाई खरी-खोटी