Nepal Floods: नेपाल और तिब्बत में आई बाढ़ से लाखों लोगों का जीवन प्रभावित हुआ। नेपाल पुलिस के मुताबिक, रविवार दोपहर 3 बजे तक बरामद शवों की कुल संख्या 788 हो गई थी।
वहीं, ताजा आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक मौतें चितवन में दर्ज की गई हैं, जहां 264 मौतें हुई हैं, उसके बाद नवलपरासी पूर्व में 194, नवलपरासी पश्चिम में 120, गोरखा में 58, नुवाकोट में 52, धाडिंग में 50, तनहुन में 37 और रसुवा में 13 मौतें हुई हैं।
विशानकारी बाढ़ में पीड़ितों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए फुटबॉल क्लब रियल मैड्रिड और मालागा ने रविवार को सेंटियागो बर्नबेउ में अपने ला लीगा मैच से पहले एक मैन का मौन रखा गया।
ला लीगा मैच में दी श्रद्धांजलि
अब तक कई लोग बाढ़ में अपनी जान गंवा चुके हैं और भविष्य में संख्या बढ़ने का अनुमान है। आपदा से प्रभावित लोगों के प्रति एकजुटता व्यक्त करते हुए, रियल मैड्रिड की सोशल मीडिया टीम ने एक्स पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा,
"नेपाल और तिब्बत की सीमा पर आई भीषण बाढ़ के पीड़ितों की याद में बर्नबेउ में एक मिनट का मौन रखा जाएगा।" साथ ही मैदान पर खिलाड़ी खेलने पहुंचे तो उनकी बांह पर काली पट्टी बंधी हुई थी, जो कि पीड़ितों के प्रति सम्मान के प्रतीक को दर्शाती है।
2502 लोग अभी भी लापता
नेपाल और तिब्बत में आई बाढ़ इतनी विनाशकारी थी कि अभी तक कई लोग इसमें अपनी जान गंवा चुके हैं तो 2500 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। वहीं, देशभर के 21 अस्पतालों में अभी कई शव मौजूद हैं, जिनकी पहचान नहीं हो पाई है।
वहीं, राष्ट्रीय जलविद्युत परियोजना एजेंसी (NDRRMA) ने बताया कि 933 क्षेत्रीय जलविद्युत परियोजनाओं में काम करने वाले कर्मचारी अभी लापता हैं इनमें से 592 विदेशी नागरिक हैं और 127 विदेशी समूहों के साथ यात्रा कर रहे नेपाली नागरिक हैं। वहीं, अभी तक इस बाढ़ से कुल 8,730 लोगों को बचाया गया है।
ये भी पढ़ें- IPL 2027 में नहीं दिखेगा इम्पैक्ट प्लेयर नियम? BCCI ने फ्रेंचाइजियों से मांगा जवाब, रोहित-शुभमन थे खिलाफ