Devajit Saikia: भारत और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है। यह मैच 13 दिसंबर को होगा। इस मैच को लेकर पहले अलग-अलग तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन अब बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने खुद बयान देकर उन अटकलों को खारिज कर दिया है।

आपको बता दें कि, दिसंबर में पड़ोसी देश श्रीलंका को भारत का दौरा करना है, जहां दोनों देशों के बीच व्हाइट बॉल सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज को लेकर अलग-अलग तरह की अफवाहें उड़ाई जा रही थीं।

सैकिया ने लगाया अफवाहों पर विराम

बीसीसीआई के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने उन खबरों को खारिज कर दिया जिनमें कहा गया था कि दिल्ली में 13 दिसंबर को होने वाला भारत और श्रीलंका के बीच पहला वनडे मैच, अरुण जेटली स्टेडियम में चल रहे निर्माण कार्य के कारण अहमदाबाद शिफ्ट कर दिया गया है।

सैकिया ने सोमवार को कहा कि मैच को शिफ्ट करने का कोई फैसला नहीं लिया गया है। उन्होंने दोहराया कि द्विपक्षीय मैच बीसीसीआई की स्टैंडर्ड पॉलिसी के अनुसार ही वेन्यू को आवंटित किए जाते हैं।

सैकिया ने खबरों को बताया निराधार

देवजीत सैकिया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "ऐसी खबरें सही नहीं हैं जिनमें कहा जा रहा है कि दिल्ली में होने वाला भारत-श्रीलंका वनडे मैच अहमदाबाद शिफ्ट किया जा सकता है। बीसीसीआई ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है। हम मीडिया के साथियों से अनुरोध करते हैं कि वे शेड्यूल से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए BCCI के ऑफिशियल कम्युनिकेशन को देखें। साथ ही, यह दोहराना जरूरी है कि द्विपक्षीय मैच मुख्य रूप से एक स्टैंडर्ड पॉलिसी का पालन करते हुए आवंटित किए जाते हैं।"

ऐसा रहने वाला है शेड्यूल

श्रीलंका का भारत दौरा 13 दिसंबर से शुरू होगा और यह 27 दिसंबर 2026 तक चलेगा। यह मैच दिल्ली में होगा। इसके बाद दूसरा मैच 16 और 19 दिसंबर को क्रमश: बेंगलुरू और अहमदाबाद में खेले जाएंगे। इसके बाद तीन टी20आई मैचों की सीरीज खेली जानी है। यह मैच राजकोट, कटक और पुणे में खेले जाएंगे।

ये भी पढ़ें- मुंबई के तेज गेंदबाज ने मचाई सनसनी, हैट्रिक लेकर बैटिंग ऑर्डर को किया नेस्तनाबूद, झटके 5 विकेट