Mumbai vs Chandigarh: रविवार से रणजी ट्रॉफी 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है और इस घरेलू रेड बॉल प्रतियोगिता में कई खिलाड़ियों का प्रदर्शन काफी दर्शनीय रहा है, जिसमें मुंबई के तेज गेंदबाज का नाम भी शामिल है। इस खिलाड़ी ने अपनी रफ्तार से कहर बरपाते हुए 7 ओवर में 17 रन देकर 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इस शानदार स्पेल में इस रफ्तार किंग ने 3 बल्लेबाजों को खाता खोलने का भी मौका नहीं दिया और देखते ही देखते विपक्षी टीम 19.1 ओवर में 78 रन पर सिमट गई। 

मुंबई के गेंदबाज ने बरपाया कहर

रणजी ट्रॉफी 2026-27 के एलीट के ग्रुप D में मुंबई और चंडीगढ़ के बीच मैच खेला जा रहा है। यह मैच मुंबई के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान वानखेड़े स्टेडियम में हो रहा है, जहां पर तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने अपनी रफ्तार से कहर बरपाते हुए चंडीगढ़ के 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।

इसमें से तीन बल्लेबाज ऐसे थे, जिसको उन्होंने खाता खोलने का तक का समय नहीं दिया और गोल्डन डक पर पवेलियन भेजा। आपको बता दें कि, तुषार ने इस मैच में अर्सलान खान, अर्जुन आजाद, शिवम भांबरी,  दीपेंद्र कुश और राज बावा को अपना शिकार बनाया।

हैट्रिक लेकर मचाई सनसनी

इस मैच में तुषार की बेस्ट गेंदबाजी उस समय आई, जब उन्होंने 3 गेंदों पर 3 विकेट लेकर सनसनी मचा दी। तुषार ने पारी के 11वें ओवर की तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर लगातार तीन विकेट लेकर अपनी हैट्रिक पूरी की। इसमें उन्होंने अर्जुन आजाद, शिवम भांबरी और दीपेंद्र कुश को चलता किया।

तुषार इस ओवर में इतनी खतरनाक गेंदबाजी कर रहे थे कि दीपेंद्र और शिवम को खाता खोलने का भी वक्त नहीं मिला। आपको बता दें कि, तुषार कातिलाना गेंदबाजी करते हुए एक समय चंडीगढ़ का स्कोर 29 पर 6 विकेट कर दिया था।

78 पर सिमट गई पूरी पारी

चंडीगढ़ की पहली पारी किसी पतझड़ से कम नहीं थी, क्योंकि मुंबई की गेंदबाजी के सामने उन्होंने निरंतर अपने विकेट गंवाए। टीम को पहला झटका 16 के स्कोर पर अर्सलान खान (2) के रूप में लगा।

इसके बाद 25 के स्कोर पर अर्जुन आजाद (20) भी चलते बने और इस समय तक चंडीगढ़ के दोनों ओपनर ड्रेसिंग रूम लौट चुके थे। इसके बाद उम्मीद थी कि कप्तान मनन वोहरा लड़खड़ाती हुई पारी को संभालेंगे, लेकिन वह भी 2 के व्यक्तिगत स्कोर पर चलते बने। इसके बाद चंडीगढ़ लगातार विकेट गंवाता रहा और अंत में पूरी पारी 78 रन पर सिमट गई। इससे पहले मुंबई ने पहली पारी में 429 रन बनाए थे।

ये भी पढ़ें- नए सीजन से पहले मुंबई इंडियंस की लगी लॉटरी, 10 लाख में शामिल किया खतरनाक तेज गेंदबाज