खेल
क्यों नहीं चाहते अजीत अगरकर पूर्व कप्तान को आगे खिलाना? रोहित शर्मा के आंकड़े खुद दे रहे हैं गवाही
रोहित शर्मा के भविष्य और अजीत अगरकर के कार्यकाल बढ़ाने को लेकर बीसीसीआई जल्द ही एक मीटिंग आयोजित कर सकता है। इसमें अगरकर के कार्यकाल को बढ़ाने को लेकर चर्चा होगी तो रोहित शर्मा के आगे खेलने पर भी विचार किया जाएगा। हालांकि, साल 2026 में रोहित के बल्ले से अधिक आतिशी पारी देखने को नहीं मिली है।
Rohit Sharma: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर अक्सर कयास लगाए जाते रहे हैं। इंग्लैंड में खेली गई वनडे सीरीज के बीच ही खबरें आना शुरू हो गई थीं कि ये रोहित के इंटरनेशनल करियर की अंतिम सीरीज हो सकती है, जिसके बाद उनको भविष्य की रणनीति से बाहर कर दिया जाएगा ।
हालांकि, बाद में बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया को आकर सफाई पेश करनी पड़ी थी कि रोहित वनडे विश्व कप 2027 की रणनीति का हिस्सा हैं और यह बात चयन समिति या फिर यह कहें कि अजीत अगरकर को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी। दरअसल, चयन समिति रोहित के स्थान पर युवा यशस्वी जायसवाल को मौका देना चाहती है, जबकि सैकिया रोहित शर्मा के साथ आगे जाना चाहते हैं। यही वजह है कि बीसीसीआई के अंदर भी दरारें देखने को मिल रही हैं।
सितंबर में खत्म होगा अगरकर का कार्यकाल
अजीत अगरकर का कार्यकाल सितंबर 2026 में समाप्त होने वाला है। अगरकर चाहते हैं कि उनका कार्यकाल एक साल के लिए और बढ़ा दिया जाए। इसी संबंध में बीसीसीआई बहुत जल्द चयन समिति के मुखिया अजीत अगरकर से बात कर सकती है। इस मीटिंग में तय किया जाएगा कि अगरकर को एक साल का एक्सटेंशन मिलना चाहिए या फिर नहीं।
वहीं, अगरकर कई आलोचकों के निशाने पर भी हैं, और वह मांग कर रहे हैं कि अगरकर को उनके पद से हटा दिया जाए, लेकिन अब अंतिम गेंद बीसीसीआई के पाले में है और उनको फैसला करना है कि चीफ सेलेक्टर को एक और साल देना है या फिर दूसरे चीफ सेलेक्टर के साथ आगे बढ़ना है।
BCCI के अंदर आई दरार!
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, चयन समिति ने रोहित शर्मा को पहले ही जानकारी दे दी थी कि उनको भविष्य की रणनीति में शामिल नहीं किया जाएगा। चयनकर्ता चाहते थे कि वर्ल्ड कप 2027 से पहले रोहित शर्मा के प्रदर्शन का आकलन सीरीज दर सीरीज किया जाए।
हालांकि, रोहित शर्मा (टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल से संन्यास) चाहते थे कि वह वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक टीम में बने रहे। जबकि चयन समिति रोहित से आगे बढ़कर यशस्वी जायसवाल को खिलाने के मूड में है। इसी रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शर्मा ने बीसीसीआई के एक उच्च अधिकारी से मुलाकात की और लॉर्ड्स में आए शतक के बाद उनको वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में मौका दिया जा सकता है।
2026 में रोहित शर्मा का प्रदर्शन
रोहित शर्मा का प्रदर्शन साल 2026 में कुछ खास नहीं रहा है। भारत के पूर्व कप्तान ने मौजूदा वर्ष में भारत के लिए 9 एकदिवसीय मुकाबले खेले हैं, जिसकी 9 पारियों में उन्होंने 42.11 की औसत और 99.21 के स्ट्राइक रेट से 379 रन बनाए हैं। इस दौरान इस सलामी बल्लेबाज के बल्ले से एक शानदार शतक और एक अर्धशतक देखने को मिला है।
वहीं, साल 2026 में रोहित शर्मा ने 9 पारियों में केवल 3 बार 40 या उसे अधिक रन बनाए हैं। शायद यही कारण है कि चयन समिति रोहित से आगे बढ़कर यशस्वी जायसवाल के साथ जाना चाहती है। जायसवाल ने भारत के लिए अब तक खेली 6 पारियों में 71.25 की औसत से 285 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक उनके बल्ले से आए हैं।
ये भी पढ़ें- जिस पूर्व खिलाड़ी ने आर. अश्विन का बुरे समय में दिया साथ, आज उसी को शीर्ष तीन प्लेयर्स की लिस्ट से किया बाहर
Written By Aman Sharma
आपके दिए हुए प्रोफाइल को **राजीव सिंह** और **TNP News** के अनुसार ढालकर, NBT/Times of India से जुड़े संदर्भ हटाकर इस तरह किया जा सकता है: ## राजीव सिंह, TNP News में एडिटर और एक्सप्लेनर एक्सपर्ट हैं। राजीव सिंह TNP News में एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज और रिसर्च आधारित खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके एक्सप्लेनर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, बिजनेस, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और एंटरटेनमेंट समेत विभिन्न कैटेगरी की खबरों से जुड़े होते हैं। किसी भी विषय पर स्टोरी तैयार करते समय शरद दीक्षित रिसर्च, डीप डाइव, फैक्ट चेक, वैल्यू एड और विशेषज्ञों की राय को विशेष महत्व देते हैं। TNP News के लिए वे महत्वपूर्ण और चर्चित मुद्दों पर विश्लेषणात्मक एवं रियल टाइम स्टोरीज तैयार करते हैं। उनका फोकस किसी भी खबर को केवल प्रस्तुत करने के बजाय उसके पीछे की पूरी कहानी, तथ्यों और उसके संभावित प्रभाव को पाठकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर रहता है। राजीव सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन की खबरों पर लगातार नजर रखने का अनुभव है। किसी भी खबर पर उनकी पहली प्राथमिकता तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी होती है। इसके बाद वे यह समझने पर जोर देते हैं कि उस खबर का समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। ### पत्रकारिता का अनुभव राजीव सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क, ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, रिसर्च, डिजिटल कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज जैसी विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने समाचारों के पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता की बदलती जरूरतों और नई तकनीकों को भी करीब से समझा है। उन्होंने राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर करने के साथ-साथ राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक विषयों, प्रशासनिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। TNP News में राजीव सिंह का प्रमुख फोकस रिसर्च आधारित पत्रकारिता, एक्सप्लेनर स्टोरी, डीप डाइव, स्पेशल स्टोरी और तथ्यपरक विश्लेषण पर है। उनका प्रयास रहता है कि जटिल और महत्वपूर्ण विषयों को आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत किया जाए कि पाठक खबर के साथ-साथ उसके कारण, प्रभाव और पूरे संदर्भ को भी समझ सके। ### पत्रकारिता का दृष्टिकोण राजीव सिंह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड पर उनकी लगातार नजर रहती है। वे खबर के तत्काल प्रभाव के साथ-साथ उसके दीर्घकालिक प्रभाव को भी समझने और पाठकों के सामने रखने पर जोर देते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को **खबर के पीछे की कहानी, तथ्य और उसका असर** समझाना है। ### TNP News में भूमिका TNP News में राजीव सिंह एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज, डीप डाइव और रिसर्च आधारित कंटेंट के साथ काम कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण घटनाओं और ट्रेंडिंग मुद्दों पर रियल टाइम एक्सप्लेनर और विश्लेषणात्मक स्टोरी तैयार करने के साथ डिजिटल ऑडियंस की जरूरतों के अनुसार कंटेंट को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने पर ध्यान देते हैं। TNP News के माध्यम से उनका प्रयास ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना है जिसमें **तथ्य, रिसर्च, निष्पक्ष विश्लेषण और जनसरोकार** को प्राथमिकता मिले।