India vs New Zealand 1st ODI Highlights: शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे मैच में 5 विकेट से हरा दिया है। बारिश से प्रभावित मैच में कीवियों की पहली पारी 40.2 ओवर में 185 रन पर समेट दी थी।
इसके बाद इंडिया टारगेट का पीछा करने उतरी, लेकिन कुछ समय बाद ही बारिश ने दस्तक दी, लेकिन बाद में फिर से मैच शुरू किया गया। बारिश थमने के बाद DLS के चलते टीम इंडिया को 32 ओवर में 143 रन का नया लक्ष्य मिला और भारत ने आसानी से टागरेट को हासिल कर लिया।
100-run partnership comes up between Captain @ShubmanGill & @imVkohli 🙌🙌 Live - https://t.co/iZN2Y53Nur #NZvIND #TeamIndia https://t.co/ZXvPchHM8b
— BCCI (@BCCI) November 4, 2026
चेज मास्टर ने किया कमाल
ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेले गए पहले वनडे मैच में भारतीय टीम को जीत के लिए 50 ओवर में 186 रन का टारगेट मिला था। लेकिन बाद में बारिश के चलते टीम को 32 ओवर में 143 का कर दिया गया। रन चेज करनी उतरी टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। रोहित शर्मा पहले ही ओवर में शून्य पर पवेलियन लौट गए।
What a start to the ODI series 👏 #TeamIndia clinch a convincing win in Auckland to go 1-0 up 💙 Updates ▶️ https://t.co/iZN2Y53Nur #NZvIND https://t.co/jXSglCUEzN
— BCCI (@BCCI) November 4, 2026
इसके बाद कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली ने मोर्चा संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 17.2 ओवर में 114 रन की शतकीय साझेदारी की। लेकिन लक्ष्य से पहले शुभमन (37) आउट हुए तो 51 गेंदों पर 74 रन बनाकर विराट भी आउट हो गए। किंग कोहली ने अपनी बेहतरीन पारी में 13 चौके और 1 छक्का लगाया था।
गेंदबाजों ने बरपाया कहर
मैच में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और यह निर्णय भारत के हक में गया। पहले वनडे में भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था।
अर्शदीप सिंह टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 10 ओवर में 70 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं, अंशुल कंबोज ने 10 ओवर के स्पेल में सिर्फ 22 रन दिए और 2 विकेट अपने नाम किए।
Innings Break! Four wickets for Arshdeep Singh, three for Gurnoor Brar and two wickets for Anshul Kamboj as New Zealand are all out for 185 runs. Scorecard - https://t.co/iZN2Y53Nur #NZvIND #TeamIndia https://t.co/M6auX2n4it
— BCCI (@BCCI) November 4, 2026
अंशुल ने अपने स्पेल में दो ओवर मेडन डाले थे। इसके अलावा गुरनूर बरार ने 9.2 ओवर में 44 रन देकर 3 विकेट झटके। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कीवियों की पहली पारी को 40.2 ओवर में 185 रन पर समेट दिया था। कीवियों की ओर से टिम सीफर्ट ने सर्वाधिक 38 रन की पारी खेली।
अंशुल कंबोज रहे प्लेयर ऑफ द मैच
पहले वनडे में शानदार गेंदबाजी करने वाले अंशुल कंबोज को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया है। ऑकलैंड वनडे में अंशुल ने 10 ओवर का स्पेल डाला था, जिसमें उन्होंने 2.20 की सस्ती इकॉनमी से सिर्फ 22 रन लुटाए थे। इस दौरान अंशुल के दो ओवर मेडन थे तो उन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से कीवियों के कप्तान मिचेल सेंटनर और नाथन स्मिथ को चलता किया था।
Leading the charge with the ball 💪 Anshul Kamboj bags the Player of the Match honours for his exceptional bowling performance in the 1st ODI against New Zealand 💙 Scorecard ▶️ https://t.co/iZN2Y53Nur #TeamIndia | #NZvIND https://t.co/8Nho0HwiKf
— BCCI (@BCCI) November 4, 2026
आपको बता दें कि, अंशुल ने पहली गेंद से ही कीवियों को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया था और इसका फायदा अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार को उनकी गेंदबाजी में मिला। यही कारण था कि अंशुल को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
ये भी पढ़ें- IND vs NZ 1st ODI: अर्शदीप-गुरनूर की घातक गेंदबाजी का कहर, 185 रन पर ढेर हुई न्यूजीलैंड की टीम