इंग्लैंड में लगातार दो टेस्ट मैच गंवाने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) एक्शन में नजर आ रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम को इंग्लैंड दौरे पर लीड्स और लॉर्ड्स में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।
पीसीबी पाकिस्तानी खिलाड़ियों के प्रदर्शन से नाखुश थी और उसी को देखते हुए 7 खिलाड़ियों को वापस बुला लिया गया है। चौंकाने वाली बात ये है कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान, जो इस सीरीज में हेड कोच की भूमिका निभा रहे थे सरफराज खान और गेंदबाजी कोच उमर गुल को भी उनके पदभार से मुक्त कर दिया गया है।
रिजवान-सलमान भी हुए बाहर
सिर्फ टीम मैनेजमेंट पर ही गाज नहीं गिरी है, बल्कि पाकिस्तान के 7 बड़े खिलाड़ियों को भी इंग्लैंड दौरे से वापसी का संदेश भेज दिया गया है। इसमें विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान, सलमान अली आगा, अली उस्मान, आमिर जमाल, मुहम्मद अवैस जफर और खुर्रम शहजाद शामिल है।
अब इनकी जगह सात नए खिलाड़ियों को इंग्लैंड दौरे पर बचे अंतिम मैच के लिए स्क्वाड में शामिल किया जाएगा। इसमें मुहम्मद रंधावा और रजाउल्लाह नए चेहरे हैं।
साइम-मिन्हास दल में शामिल
पाकिस्तान के विस्फोटक बल्लेबाज साइम अयूब को भी इंग्लैंड दौरे पर रवाना किया गया है तो अब्दुल्ला फजल, अराफात मिन्हास, साद बेग, मुहम्मद रंधावा, रजाउल्लाह और मुहम्मद इमरान जूनियर हैं। खास बात ये है कि इन 7 में से 5 खिलाड़ियों के बाद इंटरनेशनल मंच पर खेलने का अनुभव है तो मुहम्मद रंधावा और रजाउल्लाह को पहली बार पाकिस्तान के लिए पदार्पण करने का अवसर मिलेगा। ये सातों खिलाड़ी बर्मिंघम में खेले जाने वाले तीसरे मुकाबले से पूर्व टीम से जुड़ेंगे।
टीम मैनेजमेंट में हुआ बदलाव
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सिर्फ खिलाड़ियों के दल में बदलाव नहीं किया है, बल्कि टीम मैनेजमेंट को भी बदल दिया है। सरफराज खान और उमर गुल को उनके पद से हटा दिया गया है। यह फैसला इंग्लैंड में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद लिया गया। वहीं, उनकी जगह माइक हेसन और एश्ले नॉफ्के को जिम्मेदारी सौंपी है।
हसन को मुख्य कोच नियुक्त किया गया है तो नॉफ्के गेंदबाजी कोच के पद पर आए हैं। अब इन दोनों दिग्गजों के ऊपर जिम्मेदारी होगी कि वह पाकिस्तान को तीसरे और अंतिम टेस्ट में जीत दिलाए, जो कि 9 सितंबर को बर्मिंघम में खेला जाना है।
ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा-विराट कोहली उठाएंगे 2027 वर्ल्ड कप ट्रॉफी! इन खिलाड़ियों पर भी रहेगी नजर