टीएनपी न्यूज़
ब्रेकिंग
GOAT फुटबॉलर लियोनल मेसी ने किया संन्यास का ऐलान अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी, वायरल इंफेक्शन के बाद मुंबई के अस्पताल में भर्ती 4 मैचों के लिए काउंटी चैंपियनशिप में डरहम के लिए खेलेंगे मयंक अग्रवाल पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, अंकित बिढान बने अध्यक्ष दिल्ली चलती बस रेप केस, 17 साल की लड़की से गैंगरेप के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार CM योगी ने नेपाल त्रासदी पर जताया दुख, मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की नेपाल बाढ़: 39 देशों के 590 विदेशी नागरिक लापता, विदेश मंत्रालय का दावा पीएम मोदी ने बिश्केक में आर्मेनिया के प्रधानमंत्री निकोल पाशिन्यान से मुलाकात की 7.8 फीसदी की जीडीपी ग्रोथ देश के लिए बड़ी उपलब्धि: पीएम मोदी रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन SCO समिट के लिए बिश्केक पहुंचे
खेल

रोहित शर्मा-विराट कोहली उठाएंगे 2027 वर्ल्ड कप ट्रॉफी! इन खिलाड़ियों पर भी रहेगी नजर

इंडियन टीम 2027 का वनडे वर्ल्ड कप जीत सकती है और भारतीय क्रिकेट टीम के लीजेंड रोहित शर्मा व विराट कोहली एक बार फिर आईसीसी ट्रॉफी उठा सकते हैं।

रोहित शर्मा-विराट कोहली उठाएंगे 2027 वर्ल्ड कप ट्रॉफी! इन खिलाड़ियों पर भी रहेगी नजर
Rohit Sharma and Virat Kohli 2027 World Cup

Rohit Sharma-Virat Kohli, 2027 World Cup: साल 2019 और फिर उसके बाद साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम ने बेहद ही शानदार प्रदर्शन किया था। 2019 में इंडिया को सेमीफाइनल जबकि 2023 में फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।

लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि इंडियन टीम 2027 का वनडे वर्ल्ड कप जीतेगी और भारतीय क्रिकेट टीम के लीजेंड रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर आईसीसी ट्रॉफी उठाएंगे। ऐसे में आइए इस टूर्नामेंट और उन खिलाड़ियों के बारे में जान लेते हैं, जिन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं।

काफी खास होने वाला है 2027 वर्ल्ड कप

बता दें कि 2027 वर्ल्ड कप भारतीय क्रिकेट टीम और भारतीय फैंस के लिए ही नहीं बल्कि ओवरऑल वर्ल्ड क्रिकेट के लिए भी बहुत ही ज्यादा खास होने जा रहा है। इस बार के वनडे वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें खेलते दिखाई देंगी।

2027 वनडे वर्ल्ड कप को होस्ट करने का जिम्मा जिम्बाब्वे, नामीबिया और साउथ अफ्रीका को सौंपा गया है। मौजूदा जानकारी के अनुसार इसकी शुरुआत 4 अक्टूबर से हो सकती है और यह 21 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान सभी टीमें जीत के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।

यह भी पढ़ें: वैभव के बाद तिलक वर्मा ने किया गेंदबाजों को फुस्स, दलीप ट्रॉफी 2026 सेमीफाइनल मैच में जड़ा दमदार शतक

रोहित शर्मा और विराट कोहली उठा सकते हैं ट्रॉफी

मालूम हो कि अब तक रोहित शर्मा ने एक भी बार वनडे वर्ल्ड कप ट्रॉफी नहीं जीती है। 2011 में इंडिया ने जब दूसरी बार एकदिवसीय वर्ल्ड कप ट्रॉफी उठाई थी तो वो उस स्क्वाड का हिस्सा नहीं थे। उस दौरान विराट कोहली चैंपियन बने थे। अब दोनों ही खिलाड़ियों के लिए यह उनके इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का आखिरी साल हो सकता है।

यानी 2027 वनडे वर्ल्ड कप के बाद शायद यह दोनों हमें आगे कभी खेलते दिखाई नहीं देंगे। ऐसे में यह दोनों अपना बेस्ट देकर इंडिया को चैंपियन बनाने की पूरी कोशिश करेंगे। लास्ट वनडे वर्ल्ड कप में भी दोनों का प्रदर्शन काफी उम्दा रहा था। हिटमैन ने कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों से एग्जांपल सेट किया था। वहीं विराट ने बल्लेबाजी से नए कीर्तिमान स्थापित किए थे।

इन खिलाड़ियों पर भी रहेंगी सभी की नजरें

2027 का वनडे वर्ल्ड कप भारतीय क्रिकेट टीम के कई खिलाड़ियों के लिए उनका आखिरी वनडे वर्ल्ड कप होगा। यानी उसके बाद शायद उन्हें आगे दोबारा वर्ल्ड कप खेलने का मौका नहीं मिल सकेगा। भारतीय स्टार विकेटकीपर केएल राहुल, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, स्पिनर कुलदीप यादव के साथ ही साथ मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भी हमें 2027 वर्ल्ड कप में आखिरी बार खेलते नजर आ सकते हैं। इसके पीछे का कारण खिलाड़ियों की उम्र और उनकी फिटनेस बन सकती है।

यह भी पढ़ें: ENG vs PAK: कप्तानी और बल्लेबाजी दोनों में फेल बाबर आजम, छीनी जाएगी कप्तानी!

टीएनपी न्यूज़ की टीम देश-दुनिया की हर बड़ी ख़बर आप तक तेज़ी और सटीकता के साथ पहुँचाती है।

शॉर्ट वीडियो

सभी वीडियो