Team India Squad Last Two ODI: इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच मंगलवार को तीसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। टॉस भारत ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन बिना एक भी मैच फेंके मैच को रद्द कर दिया गया। अब आखिरी दो वनडे मैचों के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में कई बड़े बदलाव हुए हैं।
कप्तान शुभमन गिल आखिरी दो मैचों में टीम का हिस्सा नहीं होंगे तो उनकी जगह टीम को लीड करने की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर संभालेंगे। वहीं, ईशान किशन उप कप्तान की किरदार में नजर आएंगे। चलिए आपको बताते हैं कि टीम इंडिया का अपडेट स्क्वाड कैसा रहने वाला है।
श्रेयस-ईशान को बड़ी जिम्मेदारी
19 नवंबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के चलते कप्तान शुभमन गिल आखिरी दो वनडे मैचों से हट गए हैं। उनकी जगह श्रेयस अय्यर टीम इंडिया को लीड करेंगे। श्रेयस शुरुआती तीन मैचों में उप कप्तान थे और अब उनको कप्तानी मिली है। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को उपकप्तान बनाया है।
ईशान शुरुआती तीन मैचों में बाहर रहे हैं, लेकिन अंतिम दो मैचों में उनका खेलना तय है। केएल भी स्क्वाड से हट गए हैं तो ईशान विकेट के पीछे की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। वहीं, अंशुल कंबोज भी आखिरी दो वनडे मैचों का हिस्सा नहीं होंगे। अंशुल भी टेस्ट की तैयारियों में जुटेंगे।
तीन प्लेयर्स की हुई एंट्री
शुभमन गिल, केएल राहुल और अंशुल कंबोज के हटने के बाद तीन नए खिलाड़ियों की वनडे स्क्वाड में एंट्री हुई है। तिलक वर्मा, यश ठाकुर और विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र दल में शामिल हो गए हैं। आपको तिलक को शुभमन की जगह, कुशाग्र को केएल राहुल और यश ठाकुर को अंशुल कंबोज की जगह चुना गया है।
हालांकि, इनमें से सिर्फ यश ठाकुर का खेलना पक्का माना जा रहा है तो कुशाग्र और तिलक बेंच पर बैठकर मैच देखते दिख सकते हैं, क्योंकि ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ की जगह प्लेइंग इलेवन में बन सकती है, जो पहले तीन मैचों में बेंच पर बैठे हैं।
रोहित-गायकवाड़ कर सकते हैं ओपनिंग
रोहित शर्मा के जोड़ीदार ओपनर शुभमन गिल के जाने के बाद ऋतुराज गायकवाड़ उनको रिप्लेस कर सकते हैं। गायकवाड़ घरेलू क्रिकेट में बतौर ओपनर खेल चुके हैं और टीम इंडिया के लिए भी कई मुकाबलों में उन्होंने पारी का आगाज किया है।
ऐसे में माना जा रहा है कि कोच गौतम गंभीर गायकवाड़ को शीर्ष क्रम में फीट कर सकते हैं तो ईशान किशन को केएल राहुल के स्थान यानी नंबर पांच पर बैटिंग के लिए भेजा जा सकता है। वहीं, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बरार और आकिब नबी तेज गेंदबाजी ऑप्शन हो सकता है।
आखिरी दो वनडे के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (उपकप्तान और विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव।
ये भी पढ़ें- रिंकू-प्रिया की शादी की डेट आई सामने, इस दिन लेंगे सात फेरे! CM योगी को कर सकते हैं पर्सनली इनवाइट