IND vs UAE: एसीसी मेन्स U19 एशिया कप 2026 में इंडिया अंडर-19 ने आर्यवीर सहवाग की शानदार शतकीय पारी की बदौलत संयुक्त अरब अमीरात को 70 रन से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

पहले बैटिंग करने के लिए बुलाए जाने पर, इंडिया ने 50 ओवर में 309/7 का मजबूत स्कोर बनाया, जिसमें आर्यवीर सहवाग और वीके विनीत के बीच 193 रन की पार्टनरशिप की मदद से 69 गेंदों पर 67 रन बने।

सहवाग ने 95.24 के स्ट्राइक रेट से 17 चौके और 7 छक्के लगाकर 160 रन की शानदार पारी खेलकर भारतीय पारी को संभाला। विनीत ने 67 रन बनाकर, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के शामिल थे, अहम सपोर्ट दिया, जिससे दोनों ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

पार्टनरशिप ने बदला मैच

भारत की सलामी जोड़ी कप्तान लक्ष्य रायचंदानी और आर्यवीर सहवाग ने पहले विकेट के लिए 13.5 ओवर में 62 रन की साझेदारी की। हालांकि, कप्तान 32 बॉल में 17 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद इसके बाद सहवाग और विनीत ने दूसरे विकेट के लिए 193 रन की पार्टनरशिप की, जिससे भारत 250 रन के पार पहुंच गया, इससे पहले नसीम खान ने दोनों बल्लेबाजों को आउट कर दिया। सहवाग 44.2वें ओवर में 255 रन पर आउट हो गए, जबकि विनीत 46.1वें ओवर में 276 रन पर आउट हुए। इसके चलते टीम इंडिया निर्धारित 50 ओवर में 309/7 रन बना सकी। 

239 पर सिमटी यूएई पारी

50 ओवर में 310 रन का पीछा करने उतरी संयुक्त अरब अमीरात की पारी तय ओवर में 239 रन पर ऑलआउट हो गई। यूएई के लिए अहमद खुदादाद ने 74 गेंदों पर 74 रन बनाए, जिसमें छह चौके और तीन छक्के शामिल थे। नूरुल्लाह अयोबी ने आखिर में 25 गेंदों पर 39 रन बनाकर चार छक्के और एक चौका लगाकर टीम को बढ़त दिलाई।

कप्तान अयान मिस्बाह ने 53 गेंदों पर 27 रन बनाए, जबकि यायिन राय ने 44 गेंदों पर 29 रन बनाए। हालांकि, UAE जरूरी स्कोरिंग रेट बनाए रखने के लिए संघर्ष करता रहा और रेगुलर अंतरराल पर विकेट गंवाता रहा। अहमद खुदादाद को छोड़ दिया जाए तो अन्य कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

भारतीय गेंदबाजों ने ढाया कहर

भारत के गेंदबाजों ने यूएई के लिए 310 रन का टारगेट काफी मुश्किल कर दिया था। इसमें इशान सूद सबसे सफल रहे, जिन्होंने 7 ओवर में 37 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं, मनाल चौहान ने 10 ओवर में 32 रन देकर एक सफलता प्राप्त की। वहीं, काव्या पटेल को भी एक सफलता मिली।

आर्यन सवसानी, अर्जुन राजपूत, मोहित उल्वा और यशबर्धन चौहान ने भी एक-एक विकेट लेकर भारत को आखिरी ओवर में यूएई को ऑल आउट करने में मदद की। इस मैच में भारत के दोनों विभागों ने कमाल का प्रदर्शन किया है।

ये भी पढ़ें- आर्यवीर सहवाग पांचवें, वैभव सूर्यवंशी दूसरे, यूथ ODI में सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले 5 इंडियन बल्लेबाज