Rinku Singh Wedding Card: भारतीय टीम से बाहर चल रहे रिंकू सिंह 4 दिसंबर 2026 को लखनऊ में समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से शादी करने वाले हैं। रिंकू-प्रिया ने पिछले साल जून में एक सेरेमनी में सगाई की, जिसमें क्रिकेट और राजनीति से जुड़ी बड़ी हस्तियों ने शिरकस्त की थी।
शादी में भी बड़े नाम शामिल होने की चर्चा हो रही है। इसी बीच मछलीशहर लोकसभा सीट से सांसद प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की शादी के कार्ड भी छप चुके हैं, और सेरेमनी रमाडा बाय विंडहैम लखनऊ होटल और कन्वेंशन सेंटर में होगी। हालांकि, अभी तक इस कपल की ओर से इसपर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
रिंकू सिंह तैयारियों में जुटे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिंकू पर्सनली अपनी शादी की तैयारियों में शामिल हैं। क्रिकेटर ने अपनी बहन नेहा के साथ मिलकर शादी का इनविटेशन कार्ड चुना और अपने परिवार की मदद से मेहमानों के लिए इनविटेशन कोऑर्डिनेट करने सहित कई अरेंजमेंट्स में एक्टिवली हिस्सा ले रहे हैं। रिंकू इस महीने के आखिर में दुबई में एशिया कप राइजिंग स्टार्स के लिए इंडिया छोड़ने से पहले शादी से जुड़ी सभी बड़ी जिम्मेदारियां पूरी करना चाहते हैं।
सीएम योगी को करेंगे इनवाइट!
शादी में अलीगढ़ से करीब 100 मेहमानों के आने की उम्मीद है। बुलाए गए लोगों की लिस्ट में पॉलिटिकल लीडर, जान-पहचान वाले और फैमिली फ्रेंड्स शामिल हैं, और परिवार अभी इनविटेशन कार्ड बांट रहा है।
रिंकू शादी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पर्सनली इनवाइट करने का भी प्लान बना रहे हैं। उम्मीद है कि अपॉइंटमेंट लेकर वह अपनी मां और भाई के साथ मुख्यमंत्री से मिलने जाएंगे। यह मीटिंग 14 या 15 नवंबर के आसपास हो सकती है, इससे पहले कि रिंकू दुबई के लिए निकल जाएं।
एशिया कप में मचाएंगे धमाल
शादी से पहले रिंकू सिंह का चयन राइजिंग एशिया कप 2026 के लिए किया गया है। यह टूर्नामेंट कतर के दोहा में खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत 19 नवंबर से होगी और 29 नवंबर तक यह चलेगा। इस टीम को लीड करने की जिम्मेदारी तिलक वर्मा को सौंपी गई है तो रिंकू सिंह को टीम का उप कप्तान नियुक्त किया गया है।
दरअसल, पहले रजत पाटीदार वाइस कैप्टन थे, लेकिन उनके हटने के बाद रिंकू को यह बड़ी जिम्मेदारी मिली। वहीं, इस टूर्नामेंट में सभी की नजरें रिंकू पर रहने वाली हैं, क्योंकि यहां अच्छा करके उनके पास टीम इंडिया में वापस आने का मौका होगा।
ये भी पढ़ें- IND vs UAE: सहवाग ने टीम इंडिया को दिलाई बड़ी जीत, 70 रन से मारी बाजी, सेमीफाइनल में जगह पक्की