Brent Crude Oil: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी तेजी तो कभी गिरावट के बीच अब ब्रेंट क्रूड की कीमतों में बड़ी नरमी आई है।
इसके बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में आम उपभोक्ताओं को फिलहाल कोई खास राहत मिलती नजर नहीं आ रही। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल सस्ता हो रहा है, तो देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती कब होगी?
कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट
10 नवंबर 2026 को अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत गिरकर करीब 89.65 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई। कारोबार के दौरान इसमें लगभग 3.15 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले भी लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में तेल की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली।
इस गिरावट के पीछे पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंकाओं में कमी को एक वजह माना जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर आगे हमले टालने संबंधी बयान के बाद बाजार में सप्लाई को लेकर चिंता कुछ कम हुई। इसके अलावा वैश्विक बाजार में तेल की संभावित अतिरिक्त आपूर्ति भी कीमतों पर दबाव बना रही है।
जनता के मन में उठ रहे है सवाल
पेट्रोल और डीजल की कीमतों का असर सिर्फ वाहन चलाने वालों तक सीमित नहीं रहता। परिवहन लागत बढ़ने से खाद्य पदार्थों, रोजमर्रा की वस्तुओं और अन्य सेवाओं की कीमतों पर भी असर पड़ सकता है। ऐसे में आम लोगों की नजर सरकार और तेल कंपनियों के अगले फैसले पर है।
फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट का फायदा भारतीय उपभोक्ताओं तक कब पहुंचेगा? क्या तेल कंपनियां खुदरा कीमतों में कटौती करेंगी या सरकार टैक्स के मोर्चे पर कोई राहत देगी? इसका जवाब आने वाले दिनों में तेल बाजार की स्थिति और नीतिगत फैसलों से साफ होगा।
यह भी पढ़े - Brahmos Missile का जलवा देख घबराया कंगाल पाकिस्तान, विनाशकारी हथियार को रोकने के लिए अपना रहा ये खास जुगाड़