India Balls Per Six T20I: टी20 इंटरनेशनल में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिल रहा है। टीम और गेंदबाज चाहे कितनी भी बड़ी हो, भारत के बल्लेबाज उनके खिलाफ बड़ा हिट लगाने से बिल्कुल भी नहीं करता रहे हैं और यही चीज टीम इंडिया को अन्य टीमों के मुकाबले अधिक खतरनाक बना रही है।
टीम इंडिया इस समय न्यूजीलैंड में है और मेजबानों के खिलाफ पांच टी20 मैच की सीरीज खेल रही है, जिसके शुरुआती तीन मैच जीतकर तीन बार की T20I चैंपियन भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड में सीरीज अपने नाम कर ली है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेली जा रही पांच मैचों की इस सीरीज में भारत अभी 3-0 से आगे है, और चौथा T20I शुक्रवार को ऑकलैंड में खेला जाना है।
सूर्या ने बढ़ाया स्ट्राइक रेट
भारतीय बल्लेबाजों का टी20आई में स्ट्राइक रेट साल 2021 में 130.2 का था और हर 20.5 गेंदों पर हर एक छक्का लगता था। इसके बाद साल 2022 में, जब सूर्यकुमार यादव अपने बेहतरीन फॉर्म में थे (1,164 रन बनाए), तब भारत का स्ट्राइक रेट बढ़कर 144.6 हो गया और हर 15.4 गेंदों पर एक छक्का लगने लगा।
2022 T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट से मिली करारी हार के बाद, 2023 में भारत का टी20आई स्ट्राइक रेट बढ़कर 145.1 हो गया, जिसमें हर 13.4 गेंदों पर एक छक्का लग रहा था।
2025 में गिरा था स्ट्राइक रेट
भारत ने साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। फाइनल में टीम इंडिया ने रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हराया और लंबे समय से चले आ रहे आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म किया। इस समय भारतीय बल्लेबाजों का औसतन स्ट्राइक रेट बढ़कर 150.8 हो गया और हर 12.2 गेंद पर छक्के लग रहे थे। इसके बाद 2025 में भारत का टी20आई स्ट्राइक रेट गिरकर 144.8 पर आ गया और हर 14.4 गेंदों पर एक सिक्स लगा।
2026 में खतरनाक हुए भारतीय बैटर
इस साल भारत ने छक्के लगाने के मामले में कमाल कर दिया है; अब हर 10.7 गेंदों पर एक छक्का लग रहा है और स्ट्राइक रेट 165.7 के अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ इस T20I सीरीज से पहले, वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू T20I सीरीज के दौरान, भारत 2,000 T20I छक्कों के आंकड़े तक पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई थी।
अब, इस सीरीज के दौरान, भारत (301 T20I मैचों में 2,052 छक्के) ने वेस्टइंडीज (260 T20I मैचों में 2,026 छक्के) को पीछे छोड़ दिया है और T20I में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली टीम बन गई है।
भारत-न्यूजीलैंड का टी20आई स्क्वाड
न्यूजीलैंड स्क्वाड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे।
भारत स्क्वाड: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, ईशान किशन, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, कुमार कुशाग्र, मयंक यादव।
ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड सीरीज के बीच टीम इंडिया को बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी चोट के कारण बाहर, मिला नया रिप्लेसमेंट