WPL 2027 Auction: बुधवार (28 अक्टूबर) को कोच्चि में हुए विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2027 के मिनी-ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने युवा बल्लेबाज सानिका चालके को 10 लाख रुपये में खरीदा। इसके अलावा, स्कॉटलैंड की स्पिनर किर्स्टी गॉर्डन और ऑलराउंडर कैथरीन ब्राइस को भी अलग-अलग फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम में शामिल किया।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जेस जोनासेन को उनके बेस प्राइस 40 लाख रुपये में खरीदा। जोनासेन, जो दिल्ली कैपिटल्स के लिए तीन सीजन खेल चुकी हैं, हिप इंजरी के कारण विमेंस बिग बैश लीग (WBBL) से बाहर हो गई थीं। उनके जनवरी तक ठीक होने की उम्मीद है।
मुंबई को मिलीं सानिका
मुंबई इंडियंस ने 20 साल की बाएं हाथ की बल्लेबाज सानिका चालके को 10 लाख रुपये में खरीदा। चालके एक प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी के रूप में उभरी हैं। उन्होंने 2022 में सिक्किम के खिलाफ अंडर-19 वनडे टूर्नामेंट में मुंबई के लिए दोहरा शतक लगाया था। वह 2025 विमेंस अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का भी हिस्सा थीं।
The 𝗦𝗤𝗨𝗔𝗗𝗦 𝗮𝗿𝗲 𝘀𝗲𝘁 for #TATAWPL 2027 📝 How has your team shaped up after the #TATAWPLAuction ? ✍️ https://t.co/PqBa3VJV5H
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) October 28, 2026
इस साल की शुरुआत में, चालके मुंबई टी20 प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं। उन्होंने पांच मैचों में 142.94 के स्ट्राइक रेट से 223 रन बनाए।
ऑक्शन से ठीक पहले, सीनियर विमेंस टी20 ट्रॉफी में झारखंड के खिलाफ मुंबई के लिए खेलते हुए उन्होंने 53 गेंदों में 85 रन बनाए थे। उनके इसी प्रदर्शन को देखते हुए एमआई ने उनको अपने दल में शामिल किया है।
कैथरीन की बहन रहीं अनसोल्ड
डब्ल्यूपीएल 2027 के मिनी ऑक्शन में यूपी वॉरियर्स ने स्कॉटलैंड की ऑलराउंडर कैथरीन ब्राइस को 10 लाख रुपये में खरीदा। यह उनके लिए एक शानदार डील मानी जा रही है। इससे पहले कैथरीन गुजरात जायंट्स का हिस्सा रह चुकी हैं। वहीं, कैथरिन की बहनसारा ब्राइस को ऑक्शन में कोई खरीदार नहीं मिला।
https://t.co/ODmLGGAwPf
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) October 28, 2026
यूपी वॉरियर्स ने अपनी टीम को मजबूत करते हुए मनाली दक्षिणी और सहाना पवार को भी 10-10 लाख रुपये में खरीदा। आपको बता दें कि, पिछले सीजन यूपी 8 में सिर्फ 2 मैच जीत पाई थी और अंक तालिका में निचले स्थान पर रही थी।
DC ने काशवी-किस्ट्री पर लगाई बोली
आगामी सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने उमा काशवी और स्कॉटलैंड की बाएं हाथ की स्पिनर किर्स्टी गॉर्डन को 10-10 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया। गॉर्डन, जो पहले इंग्लैंड के लिए खेल चुकी हैं, हाल ही में स्कॉटलैंड चली गईं और ऑक्शन में 'एसोसिएट' कैटेगरी के तहत शामिल हुईं।
The 𝗦𝗤𝗨𝗔𝗗𝗦 𝗮𝗿𝗲 𝘀𝗲𝘁 for #TATAWPL 2027 📝 How has your team shaped up after the #TATAWPLAuction ? ✍️ https://t.co/PqBa3VJV5H
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) October 28, 2026
उन्होंने इंग्लैंड के लिए पांच टी20आई मैच खेले, जो सभी 2018 महिला टी20 विश्व कप के दौरान थे। इसके अलावा, उन्होंने 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक टेस्ट मैच भी खेला। दिल्ली पिछले सीजन में फाइनल में पहुंची थी लेकिन खिताब से एक बार चूक गई। आपको बता दें कि, डीसी 4 फाइनल खेल चुकी है लेकिन एक भी बार खिताब नहीं जीत पाई है।
16 साल की ऑलराउंडर पर गुजरात का दांव
विमेंस प्रीमियर लीग 2027 के मिनी ऑक्शन में 16 साल की ऑलराउंडर समायरा राघव का नाम भी शामिल था। समायरा को गुजरात टाइटंस ने 10 लाख रुपये में खरीदा। इवेंट से ठीक पहले जिन चार खिलाड़ियों को नीलामी पूल में शामिल किया गया था, उनमें राघव भी शामिल थीं।
The 𝗦𝗤𝗨𝗔𝗗𝗦 𝗮𝗿𝗲 𝘀𝗲𝘁 for #TATAWPL 2027 📝 How has your team shaped up after the #TATAWPLAuction ? ✍️ https://t.co/PqBa3VJV5H
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) October 28, 2026
वहीं, नीलामी के दौरान कई खिलाड़ियों को कोई खरीदार नहीं मिला। भारतीय खिलाड़ियों में देविका वैद्य, प्रणवी चंद्रा, इरा जाधव, तनीषा ओहलान, खुशी भाटिया, नजमा खान, त्रिवेणी वशिष्ठ और पलक सिंह अनसोल्ड रहीं।
विदेशी खिलाड़ियों में, संयुक्त अरब अमीरात की कप्तान ईशा ओझा, ऑस्ट्रेलिया की बाएं हाथ की स्पिनर मिली इलिंगवर्थ और न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाज ब्री इलिंग को भी कोई खरीदार नहीं मिला।
ये भी पढ़ें- जायंट्स की गेंदबाजी को मिली नई धार, CSK के स्टार खिलाड़ी की हुई वाइल्ड-कार्ड एंट्री