खेल
बड़े मंच पर पाकिस्तान फिर हुआ शर्मसार, पाकिस्तानी कप्तान को निकाला मैदान के बाहर
हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान और इंग्लैंड का मुकाबला खेला गया, जिसमें पाकिस्तानी टीम अपना पेनल्टी कॉर्नर प्रोटेक्टिव गियर ले जाना ही भूल गई। इस गलती का खामियाजा कप्तान भुगतना पड़ा और रेफरी ने उनको दो मिनट के लिए मैदान के बाहर बैठा दिया ।
Pakistan Team Blunder: क्रिकेट का मैदान हो या फिर हॉकी का मंच, पाकिस्तान टीम की बेइज्जती न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। सालों से क्रिकेट वर्ल्ड कप में शर्मसार होने वाली पाकिस्तान की टीम अब हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भी इससे नहीं बच सकी। दरअसल, इस समय नीदरलैंड्स और बेल्जियम की संयुक्त मेजबानी में हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन किया जा रहा है।
इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान की पुरुष हॉकी टीम का ओपनिंग मैच मजबूत इंग्लैंड के साथ हुआ था। उम्मीद थी कि पाकिस्तानी टीम इंग्लिश टीम को कड़ी चुनौती पेश करेगी, लेकिन यहां भी पाकिस्तानियों का प्रदर्शन खराब रहा। हालांकि, हार से पहले पाकिस्तान की टीम ने एक ऐसी गलती भी की, जिसकी उम्मीद शायद किसी ने नहीं की थी। चलिए आपको बताते हैं क्या थी वह गलती, जिसके कारण पाकिस्तान को बड़े मंच पर सबके सामने शर्मसार होना पड़ा।
सिर्फ पाकिस्तानी कर सकते हैं ये गलती
आमतौर पर जब खिलाड़ी मैदान पर जाते हैं तो अपनी किट और खेल का सामना अपने साथ लेकर जाते हैं। लेकिन इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम अपना पेनल्टी कॉर्नर प्रोटेक्टिव गियर चेंजिंग रूम में भी छोड़कर चले, जिसके बाद पाकिस्तानी टीम का सोशल मीडिया पर जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। खास बात ये है कि इस गलती को किसी और ने नहीं बल्कि पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान अकबर ने अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है और अपने ही देश के खिलाड़ियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। वहीं, मैच में इस शर्मनाक हरकत के कारण टीम के मौजूदा कप्तान अबू बक्र को ग्रीन कार्ड दिया गया, जिसके कारण उनको दो मिनट के लिए खेल से बाहर बैठना पड़ा।
पूर्व कप्तान ने सुनाई खरी-खोटी
सोशल मीडिया मंच पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सलमान अकबर ने पाकिस्तानी हॉकी टीम को फटकार लगाते हुए लिखा ‘वाह! पाकिस्तान हॉकी के इतिहास में एक और अप्रिय घटना। एफआईएच हॉकी विश्व कप 2026 के उद्घाटन मैच में इंग्लैंड के खिलाफ, पाकिस्तानी टीम पेनल्टी कॉर्नर के लिए ज़रूरी सुरक्षा उपकरण ड्रेसिंग रूम में ही भूल गई। नतीजतन, कप्तान को पेनल्टी कार्ड दिखा दिया गया। अंतरराष्ट्रीय हॉकी के सबसे बड़े मंच पर पेनल्टी कॉर्नर के लिए ज़रूरी सुरक्षा उपकरण भूल जाना कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। तैयारी सिर्फ रणनीति, फिटनेस और कौशल तक ही सीमित नहीं होती। इसमें अनुशासन और संगठन भी शामिल होता है।‘
पहले मैच में पाकिस्तान को मिली शिकस्त
पहले मैच में पाकिस्तान हॉकी टीम की सबसे बड़ी भूल को दरकिनार कर जाए तो मैच में भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा । पूर्व चैंपियन पाकिस्तान को इंग्लैंड ने मुकाबले में 4-1 की शर्मनाक हार थमाई। पूरे मैच के अंदर पाकिस्तानी टीम सिर्फ संघर्ष करती नजर आई और इसका नतीजा उनको हार के साथ उठाना पड़ा। अब पाकिस्तान की अगली भिड़ंत 17 अगस्त को वेल्स के साथ होगी तो 19 अगस्त को पाकिस्तान और भारत का सुपर हिट मुकाबला खेला जाएगा, जिसका इंतजार तमाम खेल प्रेमी कर रहे हैं। बता दें कि, पाकिस्तान के लिए अगले दोनों मुकाबले करो या मरो वाले होंगे, क्योंकि एक भी हार उनको अगले दौर में पहुंचने से रोक सकती है।
ये भी पढ़ें- ‘वह भगवान का भेजा हुआ तोहफा है…’देवदत्त पडिक्कल के शतक के बाद पूर्व खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान, बताया नंबर-3 का सही हकदार
Written By Aman Sharma
आपके दिए हुए प्रोफाइल को **राजीव सिंह** और **TNP News** के अनुसार ढालकर, NBT/Times of India से जुड़े संदर्भ हटाकर इस तरह किया जा सकता है: ## राजीव सिंह, TNP News में एडिटर और एक्सप्लेनर एक्सपर्ट हैं। राजीव सिंह TNP News में एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज और रिसर्च आधारित खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके एक्सप्लेनर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, बिजनेस, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और एंटरटेनमेंट समेत विभिन्न कैटेगरी की खबरों से जुड़े होते हैं। किसी भी विषय पर स्टोरी तैयार करते समय शरद दीक्षित रिसर्च, डीप डाइव, फैक्ट चेक, वैल्यू एड और विशेषज्ञों की राय को विशेष महत्व देते हैं। TNP News के लिए वे महत्वपूर्ण और चर्चित मुद्दों पर विश्लेषणात्मक एवं रियल टाइम स्टोरीज तैयार करते हैं। उनका फोकस किसी भी खबर को केवल प्रस्तुत करने के बजाय उसके पीछे की पूरी कहानी, तथ्यों और उसके संभावित प्रभाव को पाठकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर रहता है। राजीव सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन की खबरों पर लगातार नजर रखने का अनुभव है। किसी भी खबर पर उनकी पहली प्राथमिकता तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी होती है। इसके बाद वे यह समझने पर जोर देते हैं कि उस खबर का समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। ### पत्रकारिता का अनुभव राजीव सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क, ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, रिसर्च, डिजिटल कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज जैसी विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने समाचारों के पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता की बदलती जरूरतों और नई तकनीकों को भी करीब से समझा है। उन्होंने राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर करने के साथ-साथ राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक विषयों, प्रशासनिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। TNP News में राजीव सिंह का प्रमुख फोकस रिसर्च आधारित पत्रकारिता, एक्सप्लेनर स्टोरी, डीप डाइव, स्पेशल स्टोरी और तथ्यपरक विश्लेषण पर है। उनका प्रयास रहता है कि जटिल और महत्वपूर्ण विषयों को आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत किया जाए कि पाठक खबर के साथ-साथ उसके कारण, प्रभाव और पूरे संदर्भ को भी समझ सके। ### पत्रकारिता का दृष्टिकोण राजीव सिंह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड पर उनकी लगातार नजर रहती है। वे खबर के तत्काल प्रभाव के साथ-साथ उसके दीर्घकालिक प्रभाव को भी समझने और पाठकों के सामने रखने पर जोर देते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को **खबर के पीछे की कहानी, तथ्य और उसका असर** समझाना है। ### TNP News में भूमिका TNP News में राजीव सिंह एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज, डीप डाइव और रिसर्च आधारित कंटेंट के साथ काम कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण घटनाओं और ट्रेंडिंग मुद्दों पर रियल टाइम एक्सप्लेनर और विश्लेषणात्मक स्टोरी तैयार करने के साथ डिजिटल ऑडियंस की जरूरतों के अनुसार कंटेंट को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने पर ध्यान देते हैं। TNP News के माध्यम से उनका प्रयास ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना है जिसमें **तथ्य, रिसर्च, निष्पक्ष विश्लेषण और जनसरोकार** को प्राथमिकता मिले।