Pakistan Champions: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स (WCL) से पाकिस्तान चैंपियन ने अपना नाम वापस ले लिया है। सोमवार को ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान चैंपियन को लीग में खेलने की मंजूरी दी थी लेकिन डब्ल्यूसीएल मैनेजमेंट के समक्ष कुछ ऐसी शर्तें भी रखीं, जिनको मानना मुश्किल था और अंत में पीबीसी ने प्रतियोगिता से ही अपना नाम वापस ले लिया।
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लेजेंड्स (WCL) ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके इसकी आधिकारिक पुष्टि की। साथ ही उन्होंने लिखा कि, पाकिस्तान चैंपियन डब्ल्यूसीएल के सीजन 3 का हिस्सा नहीं होगी।
क्यों वापस लिया नाम?
सोमवार को ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों को डब्ल्यूसीएल में खेलने की अनुमति दी थी लेकिन आयोजनकर्ताओं के सामने एक ऐसी मांग भी रखी, जिनको मानना काफी मुश्किल था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की मांग थी कि भारतीय टीम को लिखित माफी मांगनी होगी, लेकिन आयोजकों ने इसको ठुकरा दिया था।
View this post on Instagram
दरअसल, पिछले संस्करण के दौरान इंडिया चैंपियन ने पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप स्टेज और सेमीफाइनल मैच में खेलने से इनकार कर दिया था। यह फैसला पहलगाम आतंकी हमले के बाद लिया गया।
NOC देने के बाद मुकरा पाकिस्तान
पाकिस्तान की हमेशा फितरत रही है कि शुरुआत में अपनी मंजूरी देने के बाद वह उससे इनकार कर देता है और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने शुरुआत में खिलाड़ियों को NOC दे दी थी लेकिन उन्होंने आयोजनाकर्ताओं के सामने कुछ ऐसी मांगे भी रखी, जिनको मानना मुश्किल था।
उन्होंने आयोजकों से कहा था कि भारतीय टीम को पिछळे व्यवहार के लिए लिखित माफी मांगनी पड़ेगी और इसको आयोजकों ने ठुकरा दिया था। साथ ही पीबीसी ने आयोजकों से यह भी भरोसा मांगा की अगर भारतीय खिलाड़ी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लेते हैं तो, उन्हें इससे आपत्ति नहीं होगी।
इसका नतीजा यह रहा कि पाकिस्तान ने टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया। वहीं, WCL ने कहा कि 'पाकिस्तान चैंपियंस' ने "अप्रत्याशित हालात" के कारण अपना नाम वापस लिया है।
भारत ने 2 बार दिखाई थी पाकिस्तान को औकात
इंडिया चैंपियन ने पाकिस्तान को पिछले संस्करण में दो बार उनकी औकात दिखाई थी। पहले ग्रुप स्टेज के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान चैंपियन के साथ मैच खेलने से इनकार कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान को विश्व पटल पर शर्मिंदा होना पड़ा था।
इसके बाद सेमीफाइनल में दोनों टीमों का आमना-सामना होना था और पाकिस्तानियों को उम्मीद थी कि इंडिया चैंपियन इस बार खेलने से इनकार नहीं करेगा, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने सभी को हैरान करते हुए इस बार भी अपने रुख पर अड़े रहे और पाकिस्तान को वॉकओवर के कारण सीधे फाइनल में खेलने का मौका मिला।
ये भी पढ़ें- शादी टूटने के बाद पृथ्वी शॉ को मिली नई जिम्मेदारी, इस टीम ने अपना कप्तान