Mumbai Team New Captain: रणजी ट्रॉफी की सबसे सफल टीम मुंबई ने आगामी संस्करण के लिए अपना कप्तान बदल दिया है। मुंबई ने रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक 42 बार खिताब जीते हैं और अब इस टीम को लीड करने की जिम्मेदारी अनुभवी बल्लेबाज सिद्धेश लाड को सौंपी जाएगी।

यह फैसला आगामी संस्करण को देखते हुए लिया गया है। बता दें कि, पिछली बार मुंबई के कप्तान ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर थे, लेकिन उनकी अगुवाई में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं था। ऐसे में मुंबई क्रिकेट संघ की नए सीजन की शुरुआत एक नए कप्तान के साथ करने का फैसला किया है।

शार्दुल से छीनी कप्तानी

अजिंक्य रहाणे के कप्तानी पद छोड़ने के बाद मुंबई क्रिकेट संघ ने अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर को कप्तान नियुक्त किया था। इसके बाद वह पिछले सीजन सभी फॉर्मेट में मुंबई की कप्तानी संभाल रहे थे, लेकिन नए सीजन मुंबई ने एक बार फिर अपना कप्तान बदल दिया है।

सिद्धेश लाड को कप्तानी सौंपने की पुष्टि करते हुए मुंबई क्रिकेट टीम के मुख्य चयन समिति के अध्यक्ष राजेश पवार ने कहा कि यह फैसला नेतृत्व में निरंतरता और वर्कलोड मैनेजमेंट दोनों को ध्यान में रखकर लिया गया है।

क्यों सिद्धेश लाड को सौंपी कप्तानी?

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्य चयन समिति के अध्यक्ष राजेश पवार ने कहा कि रणजी ट्रॉफी 2026-27 के लिए सिद्धेश लाड को कप्तान बनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने पिछले सीजन में काफी शानदार प्रदर्शन किया था और उनके पास इस स्तर पर खेलने का ढेर सारा अनुभव है।

शार्दुल ठाकुर मैच-विनर खिलाड़ी हैं, लेकिन उनपर पहले से ही काफी वर्कलोड है, क्योंकि उनसे न सिर्फ अधिक ओवर डालने की, बल्कि बल्ले से भी योगदान देने की अपेक्षा की जाती है। पवार ने आगे कहा वह शार्दुल को कप्तानी की जिम्मेदारी देकर उनपर अधिक बोझ डालना नहीं चाहते हैं और उनका वर्कलोड मैनेज करना भी काफी जरूत है।

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का इनाम

मुंबई क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रमेश पवार ने आगे कहा कि सिद्धेश और शार्दुल दोनों से इस बारे में चर्चा की गई थी और दोनों खिलाड़ी इस फैसले से सहमत हैं। बता दें कि, सीजन की शुरुआत अक्टूबर में हो रही है, जहां रणजी ट्रॉफी 2026-27 के शुरुआती चार मैच खेले जाएंगे। रमेश ने यह भी कहा कि वह शुरुआत से ही कप्तानी को लेकर साफ स्थिति चाहते थे और यह नियुक्ति लाड के शानदार घरेलू क्रिकेट का इनाम हैं।

ता दें कि, इस अनुभवी बल्लेबाज ने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में मुंबई के लिए 77.40 की शानदार औसत से 774 रन बनाए थे, जिसमें 5 शतक शामिल थे। वह पिछले सीजन अपनी टीम के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। वहीं, लाड ने अपने फर्स्ट क्लास करियर में खेले 82 मैचों में 44.27 की शानदार औसत से 5623 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 15 शतक और 30 अर्धशतक सामिल हैं।

इन टीमों से होगी मुंबई की टीमें

42 बार की चैंपियन मुंबई रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन में पहला मैच 11-14 अक्टूबर को वानखेड़े स्टेडियम में चंडीगढ़ के खिलाफ खेलेगी। उन्हें चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, रेलवे, तमिलनाडु और उत्तराखंड के साथ एलीट ग्रुप डी में रखा गया है।

वहीं, मुंबई ने अपना आखिरी खिताब साल 2023-24 में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में जीता था। अब सिद्धेश लाड अपनी कप्तानी में रणजी ट्रॉफी की सबसे सफल टीम को एक बार फिर चैंपियन बनाना चाहेंगे।

ये भी पढ़ें- जब ऋषभ पंत ने खेली थी 89 रन की ऐतिहासिक पारी, गेंदबाज रह गए थे हैरान, ऑस्ट्रेलिया के जबड़े से छीन ली थी जीत