Most consecutive defeats in Tests: क्रिकेट के सबसे पुराने प्रारूप में विजय प्राप्त करना काफी मुश्किल होता है। दोनों टीमों को मुकाबला जीतने के लिए दो पारियां और पांच दिन का समय मिलता है। इसमें जो टीम शानदार प्रदर्शन करती है वहीं जीत प्राप्त करती है और दूसरी टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ता है।
आज हम आपको ऐसी 5 टीमों के बारे में बताने वाले हैं, जिनके नाम टेस्ट मैचों में लगातार सबसे अधिक हार का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज है। इसमें से एक रिकॉर्ड टूटना असंभव है।
बांग्लादेश (Bangladesh)
बांग्लादेश क्रिकेट टीम के नाम लगातार सर्वाधिक टेस्ट मैच हारने का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज है। इस टीम ने टेस्ट इतिहास में लगातार 21 मैच हारे हैं, जिसका टूटना भविष्य में असंभव है। बांग्लादेश ने 15 नवंबर 2001 से लेकर 19 फरवरी 2004 तक ये मैच हारे हैं।
जिम्बाब्वे (Zimbabwe)
टेस्ट मैचों में लगातार सबसे अधिक हार की लिस्ट में दूसरे स्थान पर जिम्बाब्वे है, जिन्होंने 27 दिसंबर 2001 से 17 अक्टूबर 2003 के बीच कुल 11 मैच गंवाए हैं। इस शर्मनाक रिकॉर्ड आज भी जिम्बाब्वे के नाम दर्ज है।
जिम्बाब्वे (Zimbabwe)
लिस्ट में तीसरे नंबर पर एक बार फिर जिम्बाब्वे मौजूद है। 2003 में अपनी हार का सिलसिला तोड़ने के बाद उम्मीद थी कि टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी, लेकिन इसके बाद 9 अगस्त 2014 से 21 अक्टूबर 2017 के बीच कुल 10 मैच गंवाए थे। इस शर्मनाक लिस्ट में जिम्बाब्वे का नाम दो बार है।
बांग्लादेश (Bangladesh)
शर्मनाक रिकॉर्ड की लिस्ट में पहले स्थान पर काबिज बांग्लादेश चौथे स्थान पर भी मौजूद है। इस टीम ने 25 मई 2007 से 17 अक्टूबर 2008 के बीच कुल 9 मैच हारे थे। यही वजह है कि वह इस लिस्ट में फॉर्थ प्लेस पर है।
साउथ अफ्रीका (South Africa)
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 की खिताब विजेता टीम साउथ अफ्रीका टेस्ट मैचों में लगातार सबसे अधिक मैच गंवाने वाली क्रिकेट में पांचवीं टीम है। साउथ अफ्रीका ने 12 मार्च 1889 से 1 अप्रैल 1899 के बीच कुल 8 मैच हारे थे। इसमें से 4 मैच उन्होंने पारी के अंतर से हारे थे।
ये भी पढ़ें- T2O इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के 5 बल्लेबाज, चौथे खिलाड़ी का नहीं सुना होगा नाम