Team India: न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया की मुश्किलों में इजाफा हो गया है। अक्टूबर में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड का दौरा करना है, जहां व्हाइट और रेड बॉल दोनों फॉर्मेट खेले जाने हैं।
यह दौरा भारत के लिए खासकर टेस्ट क्रिकेट में आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के साइकिल के लिहाज से भी काफी महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि अगर यहां भारत दोनों मैच गंवाता है तो फिर उनका फाइनल में पहुंचना मुश्किल हो सकता है। लेकिन इसी बीच भारत का एक स्टार बल्लेबाज चोटिल हो गया है।
न्यूजीलैंड दौरे से बाहर हुआ खिलाड़ी
भारतीय टीम को न्यूजीलैंड में आधिकारिक टेस्ट सीरीज से पहले तीन टेस्ट मैचों की अनौपचारिक टेस्ट श्रृंखला खेलनी है, जिसमें भारत ‘ए’ और न्यूजीलैंड ‘ए’ का सामना होगा। इस सीरीज में भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी शामिल किया गया था लेकिन चोट के कारण उनको बाहर होना पड़ा है।
🚨 Rishabh Pant ruled out of the first two matches of India A's tour of NZ as he continues to recover from a left side strain sustained during the Irani Cup. Kumar Kushagra named his replacement. A call on Pant's availability for the third match will be taken later. https://t.co/A6FZaFR4uK
— Cricbuzz (@cricbuzz) October 12, 2026
सोमवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर पंत के बाहर होने की पुष्टि की और उनके स्थान पर 21 वर्षींय विकेटकीपर बल्लेबाज का चयन किया है। बीसीसीआई ने पंत की चोट पर भी बड़ा अपडेट दिया है।
BCCI ने दी जानकारी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार को पंत के बाहर होने की पुष्टि की। उन्होंने कहा, ‘’ऋषभ पंत, जिनका न्यूजीलैंड के इंडिया ‘ए’ दौरे पर खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर था, शुरुआती दो मैचों से बाहर हो गए हैं। ईरानी कप में 'रेस्ट ऑफ इंडिया' टीम की कप्तानी करते समय इस विकेटकीपर-बल्लेबाज के बाईं तरफ की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। वह अभी बीसीसीआई की मेडिकल टीम की देखरेख में हैं और तेजी से ठीक हो रहे हैं। तीसरे मैच में उनके खेलने के बारे में फैसला बाद में लिया जाएगा।'' इस बयान से साफ हो गया है कि पंत शुरुआती दो अनाधिकारिक टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं होंगे।
कुमार कुशाग्र को मिला चांस
ऋषभ पंत के आधिकारिक तौर पर शुरुआती दो मैचों से बाहर होने का फायदा 21 वर्षींय विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को मिला है, जिनका हालिया फॉर्म बेहद कमाल का है। कुशाग्र झारखंड के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में लगातार रन बना रहे हैं।
इस युवा बल्लेबाज ने दलीप ट्रॉफी 2026 में ईस्ट जोन के लिए खेलते हुए 5 पारियों में एक शतक और एक अर्धशतक ठोका था। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के खिलाफ कुशाग्र ने पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच में 113 और 46 नाबाद रन बनाए थे। उनके इसी फॉर्म को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उनको न्यूजीलैंड भेजने का फैसला किया है।
भारत ‘ए’ की अपडेट टीम:
यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, ध्रुव जुरेल (कप्तान/विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, औकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर) (पहला और दूसरा मैच)।
ये भी पढ़ें- 5वें दिन सम्मान बचाने उतरेगा अफगानिस्तान, जीत से 347 रन दूर, इन 2 बल्लेबाजों से उम्मीद