Team India: शनिवार को भारत और वेस्टइंडीज के बीच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम वनडे सीरीज का आखिरी मैच मैच खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम को 5 विकेट की शर्मनाक हार मिली थी।
इस मैच से पहले भारतीय टीम सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाकर आ रही थी लेकिन अंतिम मैच में उनकी जीत का सिलसिला शाई होप की शानदार शतकीय पारी ने तोड़ दिया। इस मैच में भारती टीम को सिर्फ हार ही नहीं मिली, बल्कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के द्वारा भी उनपर कठोर कार्रवाही की गई है।
टीम इंडिया पर लगा जुर्माना
न्यू चंडीगढ़ में खेले आखिरी वनडे में भारतीय टीम ने धीमी ओवर-रेट से गेंदबाजी की थी, जिसपर आईसीसी ने जुर्माना लगाया है। समय पर पूरे ओवर नहीं डालने पर भारतीय टीम पर 20 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया है तो वेस्टइंडीज पर 10 प्रतिशत जुर्माया ठोका गया है।
बता दें कि, भारत ने तय ओवर से चार ओवर डाले तो वेस्टइंडीज ने तय समय पर दो ओवर कम फेंके थे। एमिरेट्स आईसीसी इंटरनेशनल पैनल ऑफ मैच रेफरी के प्रकाश भट्ट ने ये जुर्माना लगाया। दोनों कप्तानों ने अपनी गलती मानी और प्रस्तावित जुर्माने को स्वीकार कर लिया, जिसका मतलब है कि औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं पड़ी।
भारत ने जीती थी सीरीज
इससे पहले भारतीय टीम ने शुरुआती दो मैचों में शानदार जीत दर्ज की थी। दोनों मैचों में भारत ने रन चेज करके जीता था। पहले मुकाबले में पूर्व कप्तान विराट कोहली ने धमाकेदार शतकीय पारी खेली थी तो दूसरे मैच में कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद दोहरा और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने शतकीय पारी खेली थी, जिसकी बदौलत भारतीय टीम ने 406 रन का विशालकाय लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया।
हालांकि, तीसरे वनडे में भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 351 रन बनाए थे, लेकिन वेस्टइंडीज ने पांच विकेट से मैच अपने नाम किया। इस मैच में कैरिबियन कप्तान शाई होप ने नाबाद 162 रन की पारी खेली।