खेल
पहले टेस्ट में चोटिल हुआ दिग्गज खिलाड़ी, लंगड़ाते हुए गया मैदान के बाहर, बढ़ी फैंस की धड़कनें
गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट की पहली पारी में केएल राहुल चोटिल हो गए हैं। चाय काल के बाद केएल को रिटायर्ड हर्ट होकर वापस पवेलियन लौटना पड़ा।
KL Rahul: भारत और श्रीलंका के दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला टेस्ट गॉल स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले टेस्ट की पहली पारी में भारतीय टीम काफी मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है, लेकिन पहले दिन टी ब्रेक के समय वह रिटायर्ड हर्ट होकर वापस पवेलियन लौट गए। केएल की इस चोट ने टीम मैनेजमेंट की चिंताओं को बढ़ा दिया है। बता दें कि, इस मैच में केएल राहुल बतौर सलामी बल्लेबाज आए थे और काफी शानदार लय में नजर आ रहे थे। वह अपने शतक से मात्र 23 रन दूर थे, लेकिन चोट के कारण उनको वापस पवेलियन लौटना पड़ा।
लंगड़ाते नजर आए केएल राहुल
टीम इंडिया के उप कप्तान केएल राहुल टी ब्रेक से पहले भी थोड़ी परेशानी में नजर आ रहे थे और टी ब्रेक के दौरान ड्रेसिंग रूम में वापस जाने के बाद उन्होंने अपना इलाज करवाया। हालांकि, चाय काल समाप्त होने के बाद उप कप्तान केएल राहुल वापस बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आते हैं, लेकिन कुछ समय बाद ही वापस लौट जाते हैं।
केएल इशारा करते हैं कि उनके दाएं हाथ में काफी परेशानी हो रही है और वह लगातार दर्द में नजर आ रहे थे। इस दौरान श्रीलंकाई कप्तान धनंजय डी सिल्वा भी राहुल के हाथ को स्ट्रेच करने की कोशिश करते हैं, लेकिन दर्द से राहत नहीं मिलने के बाद वह वापस पवेलियन लौट जाते हैं। जब केएल राहुल वापस लौट रहे थे उस समय वह लंगड़ाते हुए भी नजर आए, जिसने टीम मैनेजमेंट की परेशानियों को बढ़ा दिया है।
शतक के करीब थे केएल राहुल
उप कप्तान केएल राहुल बतौर सलामी बल्लेबाज क्रीज पर उतरे थे और काफी शानदार लय में बल्लेबाजी कर रहे थे। रिटायर्ड हर्ट होने से पहले उन्होंने 162 गेंदों पर नाबाद 77 रन बनाए थे, जिसमें उनके बल्ले से 9 चौके और एक शानदार छक्का देखने को मिला था। राहुल बल्लेबाजी के दौरान फास्ट और स्पिन बॉलिंग के सामने काफी सहज नजर आ रहे थे और अपने 13वें टेस्ट शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन उससे पहले ही उनको चोटिल होकर मैदान के बाहर जाना पड़ा। बता दें कि, केएल ने दूसरे विकेट के लिए देवदत्त पडिक्कल के साथ मिलकर 255 गेंदों पर 150 रन की बेहतरीन साझेदारी की थी। इस दौरान केएल ने पार्टनरशिप में 63 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया था।
पडिक्कल ने ठोका शतक
श्रीलंका के खिलाफ नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए देवदत्त पडिक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर का पहला टेस्ट शतक ठोक दिया है। पडिक्कल ने 134 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया, जिसकी बदौलत भारत पहली पारी में बड़े स्कोर की तरफ काफी तेजी से बढ़ रहा है। पडिक्कल ने अपने पहले शतक में 9 चौके और एक छक्का मारा था। बता दें कि, इससे पहले खेले गए अभ्यास मैच में भी पडिक्कल के बल्ले से धमाकेदार शतक ठोका था।
ये भी पढ़ें- लाइव मैच के दौरान कप्तान को लगी हाथ पर चोट, टेस्ट मैच से बाहर होने का मंडराया खतरा
Written By Aman Sharma
आपके दिए हुए प्रोफाइल को **राजीव सिंह** और **TNP News** के अनुसार ढालकर, NBT/Times of India से जुड़े संदर्भ हटाकर इस तरह किया जा सकता है: ## राजीव सिंह, TNP News में एडिटर और एक्सप्लेनर एक्सपर्ट हैं। राजीव सिंह TNP News में एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज और रिसर्च आधारित खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके एक्सप्लेनर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, बिजनेस, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और एंटरटेनमेंट समेत विभिन्न कैटेगरी की खबरों से जुड़े होते हैं। किसी भी विषय पर स्टोरी तैयार करते समय शरद दीक्षित रिसर्च, डीप डाइव, फैक्ट चेक, वैल्यू एड और विशेषज्ञों की राय को विशेष महत्व देते हैं। TNP News के लिए वे महत्वपूर्ण और चर्चित मुद्दों पर विश्लेषणात्मक एवं रियल टाइम स्टोरीज तैयार करते हैं। उनका फोकस किसी भी खबर को केवल प्रस्तुत करने के बजाय उसके पीछे की पूरी कहानी, तथ्यों और उसके संभावित प्रभाव को पाठकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर रहता है। राजीव सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन की खबरों पर लगातार नजर रखने का अनुभव है। किसी भी खबर पर उनकी पहली प्राथमिकता तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी होती है। इसके बाद वे यह समझने पर जोर देते हैं कि उस खबर का समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। ### पत्रकारिता का अनुभव राजीव सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क, ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, रिसर्च, डिजिटल कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज जैसी विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने समाचारों के पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता की बदलती जरूरतों और नई तकनीकों को भी करीब से समझा है। उन्होंने राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर करने के साथ-साथ राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक विषयों, प्रशासनिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। TNP News में राजीव सिंह का प्रमुख फोकस रिसर्च आधारित पत्रकारिता, एक्सप्लेनर स्टोरी, डीप डाइव, स्पेशल स्टोरी और तथ्यपरक विश्लेषण पर है। उनका प्रयास रहता है कि जटिल और महत्वपूर्ण विषयों को आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत किया जाए कि पाठक खबर के साथ-साथ उसके कारण, प्रभाव और पूरे संदर्भ को भी समझ सके। ### पत्रकारिता का दृष्टिकोण राजीव सिंह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड पर उनकी लगातार नजर रहती है। वे खबर के तत्काल प्रभाव के साथ-साथ उसके दीर्घकालिक प्रभाव को भी समझने और पाठकों के सामने रखने पर जोर देते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को **खबर के पीछे की कहानी, तथ्य और उसका असर** समझाना है। ### TNP News में भूमिका TNP News में राजीव सिंह एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज, डीप डाइव और रिसर्च आधारित कंटेंट के साथ काम कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण घटनाओं और ट्रेंडिंग मुद्दों पर रियल टाइम एक्सप्लेनर और विश्लेषणात्मक स्टोरी तैयार करने के साथ डिजिटल ऑडियंस की जरूरतों के अनुसार कंटेंट को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने पर ध्यान देते हैं। TNP News के माध्यम से उनका प्रयास ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना है जिसमें **तथ्य, रिसर्च, निष्पक्ष विश्लेषण और जनसरोकार** को प्राथमिकता मिले।