Chennai Super Kings Captain List: इंडियन प्रीमियर लीग 2027 में चेन्नई सुपर किंग्स खिताब जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। इस टीम ने आखिरी ट्रॉफी साल 2023 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीती थी। इसके बाद ऋतुराज गायकवाड़ को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया था, लेकिन टीम पिछले तीन सीजन से प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई है।
ऐसे में माना जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट अगले सीजन से पहले नए कप्तान की घोषणा कर सकती है। चलिए आपको बताते हैं कि चेन्नई में इस समय वह कौन से तीन खिलाड़ी हैं जो कप्तानी के प्रमुख दावेदार हैं।
संजू सैमसन (Sanju Samson)
ऋतुराज गायकवाड़ को अगर कप्तानी पद से हटाया जाता है तो फिर उनकी जगह संजू सैमसन को कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। संजू आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर चुके हैं और इस अनुभव का इस्तेमाल वह आईपीएल 2027 केे सीजन में करते दिख सकते हैं। संजू ने 67 मैचों में पिंक आर्मी की कप्तानी की है, जिसमें 33 जीते हैं तो 32 गंवाए हैं। इन आंकड़ों के बाद चेन्नई खेमा उनको कप्तानी सौंप सकता है।
आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre)
19 साल के युवा सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे भी कप्तान बनने के प्रमुख दावेदार हो सकते हैं। आयुष ने भारत को अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप में चैंपियन बनाया था। इसके अलावा अंडर-19 एशिया कप 2025, इंग्लैंज यूथ वनडे कप सीरीज और ऑस्ट्रेलिया यूथ वनडे सीरीज में आयुष कप्तानी कर चुके हैं और इन सीरीज में भारतीय टीम का प्रदर्शन काफी धमाकेदार था। इन आंकड़ों को देखने के बाद आयुष म्हात्रे भी कप्तान बनाए जा सकते हैं।
ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad)
ऋतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2024 में टीम का फुट टाइम कप्तान बनाया था, लेकिन इसके बाद से टीम के प्रदर्शन में गिरावट देखने को मिली थी। गायकवाड़ की कप्तानी में चेन्नई पिछले तीन सीजन में एक भी बार प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई है।
बता दें कि, सलामी बल्लेबाज ने 33 मैचों में टीम को लीड किया है, जिसमें सिर्फ 14 जीते हैं तो 19 गंवाए हैं। भले ही गायकवाड़ के कप्तान आंकड़े निराशाजनक है, लेकिन इसके बावजूद सीएसके उनको एक और चांस दे सकते हैं।
ये भी पढ़ें- नए सीजन से पहले मुंबई ने बदला कप्तान, ऑलराउंडर को कप्तानी से हटाया, 34 साल के खिलाड़ी को मिली जिम्मेदारी