IND vs NZ Live Streaming: भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड में अभी काफी धमाकेदार प्रदर्शन किया है। पहले मैच में भारत ने 226 रन का ऐतिहासिक टारगेट चेज किया था तो दूसरे मैच में 70 पर 5 विकेट गिरने के बाद उप कप्तान तिलक वर्मा ने नाबाद 51 रन की धमाकेदार पारी खेली थी।

अब सीरीज की तीसरी भिड़ंत वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में होगी, जहां टीम इंडिया मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। लेकिन मैच से पहले चलिए जानते हैं कि आप इसको लाइव कहां देख सकते हैं।

टीवी पर यहां देखें लाइव मैच

भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाली इस सुपरहिट भिड़ंत को फैंस बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहेंगे। ऐसे में प्रशंसक अपने पूरे परिवार संग बैठकर इस मैच का मजा उठा सकते हैं।

टीवी पर भारत बनाम न्यूजीलैंड तीसरे टी20आई मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा और यहां पर आपको हिंदी और इंग्लिश के अलावा अन्य भाषाओं में भी कमेंट्री सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका क्रिकेट मैच देखने का मजा दोगुना हो जाएगा।

मोबाइल पर इस जगह होगी लाइव स्ट्रीमिंग

अगर आप इस मुकाबले का मजा अपने मोबाइल पर उठाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सोनी लिव का ऐप डाउनलोड करना होगा, क्योंकि जियो हॉटस्टार या फैनकोड पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग नहीं की जाएगी।

ऐसे में आपको सोनी लिव ऐप पर भी यह कांटे की भिड़ंत देखने को मिलेगी। हालांकि, इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी। फ्री में यहां केवल कुछ ही मिनट आप मैच को देख पाएंगे।

लैपटॉप पर देखने के लिए करना होगा ये काम

अगर आप अपने ऑफिस या दोस्तों के साथ हैं और आपने लैपटॉप कैरी किया हुआ है तो आप उनके साथ भी मैच का आनंद उठा सकते हैं। लैपटॉप पर मैच देखने के लिए आपको सोनी लिव की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

यह मुकाबला देखने के लिए आपको सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी, क्योंकि उनके बिना सिर्फ कुछ ही मिनट फ्री में मैच को दिखाया जाएगा। आपको बता दें कि, यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा।

ये भी पढ़ें- ‘वह एक ओपनर है…’ वैभव सूर्यवंशी को नंबर 3 पर खिलाने पर भड़के पूर्व खिलाड़ी, टीम मैनेजमेंट को दे डाली ये बड़ी सलाह