Indian Team Beat Thailand: महिला एशिया कप 2026 में भारतीय टीम ने पहला मुकाबला थाईलैंड को 94 रन से हराकर जीत लिया है। इस जीत में सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने 36 गेंदों पर 64 रन बनाए, जिसकी बदौलत भारतीय टीम पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 159/9 रन बनाने में सफल रहा।
इसके बाद गेंदबाजी में नंदनी शर्मा और दीप्ति शर्मा ने थाईलैंड की पारी को 16.1 ओवर में महज 65 रन पर समेट दिया। थाईलैंड के खिलाफ भारत की यह चौथी जीत है, तो एशिया कप 2026 में भारत ने जीत से शुरुआत कर दी है।
शेफाली वर्मा ने ठोका पचासा
मैच में थाईलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत ठीक-ठाक रही। स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने पहले विकेट के लिए 18 गेंदों पर 36 रन की साझेदारी की। हालांकि, मंधाना के बल्ले से केवल 19 रन निकले।
इसके बाद नंबर तीन पर बैटिंग के लिए आईं प्रतिका रावल ने 18 गेंदों पर 22 रन बनाए तो कप्तान हरमनप्रीत कौर केवल 5 रन ही बना सके। कप्तान का विकेट गिरने के बाद शेफाली भी 36 गेंदों पर 64 रन बनाकर आउट हो गईं। उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी में 8 चौके और 3 छक्के उड़ाए। जबकि ऋचा घोष बिना खाता खोले लौट गईं तो दीप्ति शर्मा के बल्ले से महज 5 रन निकले।
गेंदबाजों ने ढाया कहर
बल्लेबाजों के बाद भारतीय गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। 159 रन का बचाव करने उतरी भारतीय टीम ने थाईलैंड महिला टीम की पारी को 16.1 ओवर में सिर्फ 65 रन पर समेट दिया। इसमें नंदनी शर्मा ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट झटके तो ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा ने 1.1 ओवर में बिना एक भी रन दिए 3 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।
इसके अलावा श्री चरणी ने 3 ओवर में 10 रन देकर 2 विकेट और क्रांति गौड़ ने 4 ओवर में 26 रन खर्च करके एक सफलता प्राप्त की। बता दें कि, प्रेमा रावत को छोड़कर सभी गेंदबाजों के खाते में एक या उससे अधिक विकेट आए।
अगले मैच में हांगकांग से होगी भिड़ंत
थाईलैंड को पटखनी देने के बाद अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना हांगकांग, चीन महिला टीम से होगा। यह मैच 3 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत यह मैच जीतकर अगले स्टेज में पहुंचना जाएगी। वहीं, इसके बाद भारतीय महिला टीम का सामना चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा। यह मुकाबला 5 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में ही होगा।
ये भी पढ़ें- ENG vs PAK: दूसरी पारी में भी नहीं चला बाबर आजम का बल्ला, लॉर्ड्स टेस्ट में रहे फुस्स