Babar Azam, ENG vs PAK: इंग्लैंड और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में जारी टेस्ट मैच अब समाप्ति की ओर अग्रसर हो रहा है। इस टेस्ट मैच में इंग्लिश टीम ने पाक टीम को जीत के लिए 389 रनों का लक्ष्य दिया है, जिसका पीछा करते हुए टीम एक के बाद एक विकेट खो रही है और हार के काफी करीब आ गई है।
हालांकि इस मैच में पाकिस्तान की हार से ज्यादा बाबर आजम के चर्चे हो रहे हैं। चूंकि वो इसमें कप्तानी कर रहे हैं और उनकी कप्तानी व बल्लेबाजी दोनों ही फेल रही है। पहले पारी के तरह ही वो दूसरी पारी में भी फुस्स हो गए, जिस वजह से उनका जमकर मजाक बनाया जा रहा है।
लॉर्ड्स टेस्ट में बुरी तरह फेल हुए बाबर आजम
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ पहली पारी में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए थे। उन्होंने 10 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 8 रन बनाए थे। लेकिन फैंस को उम्मीद थी कि वो दूसरी पारी में वापसी कर सकते हैं। मगर दूसरी पारी में भी वो सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए। इस बीच उनके बल्ले से 8 गेंदों में 1 चौका आया। उनका शिकार जोफ्रा आर्चर ने किया।
यह भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में इन 5 बल्लेबाजों का बोलबाला, जड़े हैं सबसे ज्यादा शतक
साल 2022 से पड़ा है सूखा
मालूम हो कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाजों में से एक बाबर आजम एक लम्बे अरसे से टेस्ट में कोई शतक नहीं जड़ सके हैं। उनके बल्ले से साल 2022 में आखिरी बार कोई टेस्ट शतक आया था। उन्होंने कीवी टीम के खिलाफ यह शतक जड़ा था। अब देखना होगा कि उनके फैंस को कब तक उनके शतक का सूखा झेलना पड़ेगा। अब तक उन्होंने टेस्ट में 12 शतक और 45 अर्धशतक जड़ रखे हैं।
कुछ ऐसा रहा है अब तक के मैच का हाल
बताते चलें कि बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान टीम इस समय इंग्लैंड के साथ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर है, जिसका पहला मैच इंग्लिश टीम जीत चुकी है और अब दूसरा भी जीतने के करीब है। दूसरे टेस्ट मैच को जीतने के लिए पाकिस्तान टीम को 389 रनों की जरूरत है। लेकिन उसने 169 रन पर ही अपना 7वां विकेट खो दिया है। जिस तरह पाक टीम खेल रही है, थोड़े ही समय में मैच खत्म हो जाएगा और इंग्लिश टीम सीरीज में 2-0 से लीड बना लेगी।
यह भी पढ़ें: Women's Asia Cup Winners: 2004 से अब तक इन टीमों के सिर सजा एशिया का ताज, देखें फुल लिस्ट