ICC World Test Championship 2025-27 Points Table:  जो रूट की कप्तानी वाली इंग्लैंड ने लॉर्ड्स टेस्ट में मेहमान पाकिस्तान को 194 रन के बड़े अंतर से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही उनकी स्थान आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में थोड़ी बेहतर हो गई।

दरअसल, मैच शुरू होने से पहले इंग्लिश टीम अंक तालिका में 7वें स्थान पर थी, लेकिन पाकिस्तान को 194 रन से शिकस्त देकर उन्होंने एक पायदान की छलांग लगाई है। चलिए आपको बताते हैं इस मैच के बाद अंक तालिका में क्या बदलाव आया है।

शुरुआती चार में नहीं हुआ बदलाव

इंग्लैंड की जीत का असर शुरुआती चार टीमों पर नहीं पड़ा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम अंक तालिका में 80 प्रतिशत जीत अंक के साथ अभी भी पहले स्थान पर बरकरार है। वहीं, गत विजेता साउथ अफ्रीका 75 विनिंग परसेंटेज के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है। इसके बाद तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम है, जिनका विनिंग प्रतिशत 72.22 का है। इसके अलावा बांग्लादेश की टीम 55.56 फीसदी मुकाबले जीतकर चौथे स्थान पर बनी हुई है।

श्रीलंका को हुआ नुकसान

इसके बाद पांचवें नंबर पर भारतीय टीम मौजूद है, जिसका जीत प्रतिशत 51.52 है। बता दें कि, भारत ने इस साइकल में 11 मैच खेले हैं, जिसमें 5 जीते हैं तो 4 गंवाए हैं। वहीं दो मैच ड्रॉ रहे। इसके बाद छठे स्थान पर इंग्लैंड पहुंच गई है, जिसका जीत प्रतिशत 34.44 हो गया।

बता दें कि, लॉर्ड्स टेस्ट से पहले इंग्लिश टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर मौजूद थी, लेकिन 194 रन की जीत ने उनको पॉइंट्स टेबल में एक कदम ऊपर पहुंचा दिया। इंग्लैंड के बाद 7वें नंबर पर अब श्रीलंका पहुंच गई है। वर्तमान में श्रीलंकाई टीम का जीत प्रतिशत 33.33 है।

पाकिस्तान का बुरा हाल

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड में अभी तक दो मैच खेली है और दोनों में उनको शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। लॉर्ड्स टेस्ट में 194 रन की शर्मनाक हार झेलने के बाद वह सबसे नीचे 9वें नंबर पर पहुंच गई है।

पाकिस्तान का विनिंग परसेंटेज गिरकर 16.67 रन गया है और उनके फाइनल में पहुंचने की उम्मीद भी लगभग समाप्त हो चुकी हैं। वहीं, पाकिस्तान से एक स्थान ऊपर मौजूद वेस्टइंडीज का जीत परसेंटेज 20.83 है और उनका भी फाइनल खेलना थोड़ा मुश्किल है।

ये भी पढ़ें- ‘उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की…’ थाईलैंड गेंदबाजी की फैन हुईं कप्तान हरमनप्रीत कौर, भारतीय बल्लेबाजों को सुनाई खरी-खोटी!