Harmanpreet Kaur Praising Opposing Team's Bowlers: महिला एशिया कप 2026 के तीसरे मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए थाईलैंड महिला टीम को 94 रन के बड़े अंतर से हरा दिया। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 159 रन बनाए थे, इसके जवाब में थाईलैंड की पारी सिर्फ 65 रन पर ऑलआउट हो गई।
हालांकि, मैच जीतने के बाद भी भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौन अपने बल्लेबाजों से खुश नहीं दिखीं। वहीं, मैच जीतने के बाद भारतीय कप्तान ने थाईलैंड के गेंदबाजों की खूब सराहना की। चलिए आपको बताते हैं कि मैंच के बाद भारतीय कप्तान ने क्या कहा।
बल्लेबाजों ने अच्छे शॉट्स नहीं खेले-हरमनप्रीत
पहले बैटिंग करते हुए भारत एक समय काफी अच्छी स्थिति में था। उन्होंने 2 विकेट के नुकसान पर 108 रन बना लिए थे और बड़े स्कोर की ओर काफी तेजी से बढ़ रहा था। लेकिन, देखते ही देखते भारत 108/2 से 137/9 हो गया और अंत में भारतीय पारी 20 ओवर में 159/9 रन बना सकी। इस स्थिति पर बात करते हुए भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौन ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा,
"बल्लेबाजी की अच्छी शुरुआत रही। कुल मिलाकर, हमारे लिए यह एक अच्छा मैच था। मुझे लगता है कि नई गेंद से अच्छी गेंदबाजी हो रही थी, लेकिन उसके बाद थोड़ी पकड़ कमजोर पड़ गई। हमारे बल्लेबाजों ने कई बार अच्छे शॉट नहीं खेले, लेकिन थाईलैंड को श्रेय जाता है कि उन्होंने उन जगहों पर गेंदबाजी की जहां शॉट लगाना आसान नहीं था। उन्होंने अच्छी गेंदबाजी की और हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए।"
एशिया में सभी टीमें ताकतवर
थाईलैंड की टीम ने गेंदबाजी से सभी को काफी प्रभावित किया था, लेकिन बल्लेबाजी में वह धार नजर नहीं आई। जीत के बाद भारतीय कप्तान ने कहा, "एशिया कप में खेलने वाली सभी टीमों ने काफी सुधार किया है, इसलिए हम किसी भी टीम को हल्के में नहीं ले सकते।
दोनों [शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा) ही हमारे लिए अहम खिलाड़ी हैं। शेफाली हमारे लिए महत्वपूर्ण रन बनाती हैं और उनकी लय अच्छी है, वहीं दीप्ति अनुभवी खिलाड़ी हैं और आज भी उन्होंने अपने अनुभव का भरपूर इस्तेमाल किया।" बता दें कि, शेफाली वर्मा को उनकी शानदार अर्धशतकीय पारी के लिए प्लेयर ऑफ द का अवॉर्ड दिया गया था।
हार के बाद थिपाचा ने क्या कहा?
थाईलैंड महिला टीम ने गेंदबाजी में सभी को काफी प्रभावित किया, लेकिन बल्ले से वह कमाल नहीं गिखा सके। हालांकि, 94 रन से मैच गंवाने के बावजूद वह अपने खिलाड़ियों का समर्थन करती नजर आईं। मैच प्रस्तुति के बाद थाईलैंड की कप्तान थिपाचा पुत्यावोंग ने कहा कि
"कुल मिलाकर हमने जैसा प्रदर्शन किया, उस पर मुझे गर्व है। एक बड़ी टीम के खिलाफ खेलने का यह एक अच्छा अवसर था, जो हमें अक्सर नहीं मिलता। अगली बार हम और भी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। मुझे लगा कि पारी के दूसरे भाग में गेंदबाज़ी बहुत अच्छी रही।"
ये भी पढ़ें- पहले शेफाली ने कूटा, फिर नंदनी-दीप्ति ने गेंदबाजी से ढाया कहर, एशिया कप 2026 में भारत की ‘शुभ’ शुरुआत