ICC Men's Cricket World Cup Qualifier Playoff: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने शुक्रवार को पुष्टि की है कि पुरुषों का वनडे वर्ल्ड कप क्वालिफायर प्लेऑफ दिसंबर में नेपाल में खेला जाएगा। टूर्नामेंट की शुरुआत 4 दिसंबर को होगी, जिसमें मेजबान टीम त्रिभुवन यूनिवर्सिटी क्रिकेट ग्राउंड में इटली से भिड़ेगी।
वहीं, नामीबिया का मुकाबला मुलापानी क्रिकेट ग्राउंड में युगांडा से होगा। कनाडा, कुवैत, जर्सी और यूनाइटेड अरब अमीरात इस कॉम्पिटिशन में बाकी चार टीमें हैं। ये आठ टीमें वनडे विश्व कप 2027 क्वालिफायर में उपलब्ध आखिरी चार जगहों के लिए लड़ेंगी।
आयरलैंड- वेस्ट इंडीज ऊंची रैंक वाली टीमें
10 टीम के क्वालिफायर में पहले से ही आयरलैंड और वेस्ट इंडीज दो सबसे ऊंची रैंक वाली टीमें हैं, जो आठ ऑटोमैटिक वर्ल्ड कप क्वालिफायर के बाहर हैं, जिसमें फुल मेंबर मेज़बान साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे शामिल नहीं हैं। यूएसए, स्कॉटलैंड, नीदरलैंड्स और ओमान ने आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 से क्वालिफायर किया है।
Nepal to host the ICC Men’s Cricket World Cup Qualifier Playoff in December 🏏 Eight teams will vie for 4️⃣ spots in the ICC Men’s @cricketworldcup Qualifier in the event 👊 https://t.co/KRY4fP9nRJ
— ICC (@ICC) November 6, 2026
10-टीम के ग्लोबल क्वालिफायर का विनर अगले साल साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज के लिए सीधे क्वालिफायर करेगा। ग्लोबल क्वालिफायर में दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें सुपर सीरीज में प्रवेश करेंगी।
2 अक्टूबर से शुरू होगा विश्व कप
आईसीसी वनडे विश्व कप का आगाज अगले साल 2 अक्टूबर से हो रहा है। वहीं, भारत का ओपनिंग मैच 7 अक्टूबर को गत विजेता ऑस्ट्रेलिया से होगा तो चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 10 अक्टूबर को वांडरर्स स्टेडियम में टीम इंडिया भिड़ेगी।
इस मैच का इंतजार भारत और पाकिस्तान के प्रशंसक काफी बेसब्री से कर रहे हैं और इसके चलते 34 हजार दर्शकों की क्षमता रखने वाले इस स्टेडियम में मैच की टिकट की मांग लाखों में पहुंच चुकी है।
इसके बाद 14 अक्टूबर को भारत और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा तो 24 अक्टूबर को सह-मेजबान जिम्बाब्वे से टीम इंडिया दो-दो हाथ करेगी। इस मैच के बाद सुपर 7 की शुरुआत होगी।
ये भी पढ़ें- CSK-SRH के बाद RR-LSG के बीच हो सकता है बड़ा ट्रेड, गेंदबाज के बदले बल्लेबाज देगी टीम!