Ramayana Day 1 Box Office Collection: रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म 'रामायण: पार्ट 1' रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर छा गई है। 5 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मेकर्स के मुताबिक, इसने रिलीज के पहले ही दिन दुनियाभर में 155 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार किया है।
पहले दिन की कमाई ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी 'रामायण: पार्ट 1' को भारतीय सिनेमा की महत्वाकांक्षी फिल्मों में गिना जा रहा है। फिल्म की भव्यता, शानदार विजुअल्स और दमदार कलाकारों की वजह से दर्शकों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पहले दिन की कमाई ने फिल्म की लोकप्रियता को और मजबूत कर दिया है।
एसएस राजामौली ने की फिल्म की तारीफ
फिल्म की तारीफ करने वालों में मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली का नाम भी शामिल है। 'बाहुबली' और 'RRR' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के निर्देशक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया साझा की।
View this post on Instagram
राजामौली ने फिल्म के भव्य पैमाने और बड़े पर्दे पर दिखाए गए विजुअल्स की सराहना की। उन्होंने रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में शांत और भव्य बताया। वहीं, यश के रावण अवतार को दमदार और साई पल्लवी के सीता के किरदार को बेहद ग्रेसफुल बताया। उन्होंने फिल्म के प्री-क्लाइमैक्स और क्लाइमैक्स की भी जमकर तारीफ की। साथ ही निर्देशक नितेश तिवारी, निर्माता नमित मल्होत्रा और पूरी टीम को बधाई दी।
आलिया भट्ट ने रणबीर पर लुटाया प्यार
आलिया भट्ट ने भी फिल्म की टीम की मेहनत की सराहना की। उन्होंने सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर की भगवान राम के रूप में कुछ बिहाइंड द सीन्स तस्वीरें साझा कीं।
View this post on Instagram
आलिया ने भावुक पोस्ट में लिखा कि रणबीर ने इस फिल्म के लिए अपना सब कुछ लगा दिया, लेकिन इसके बावजूद बेटी राहा के लिए उनके दिल में भरपूर प्यार बना रहा। उन्होंने रणबीर पर गर्व जताते हुए पूरी टीम की मेहनत को भी सलाम किया।
दिवाली 2028 में आएगा दूसरा भाग
फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म के पहले भाग की शानदार शुरुआत के बीच दर्शकों को अब इसके अगले हिस्से का इंतजार है। 'रामायण पार्ट 2' दिवाली 2028 में रिलीज होने वाला है।
ये भी पढ़ें: दिवाली पार्टी में साथ पहुंचे ऐश्वर्या-अभिषेक,हाथों में हाथ डालकर लूटी महफिल!