Afghanistan T20I Series: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों में उपलब्ध होना मुश्किल है। हार्दिक फिलहाल बेंगलुरु में स्थित बीसीसीआई के सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस में अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

इसी क्रम में उन्होंने नेट्स में गेंदबाजी की, लेकिन अचानक उनके पैर में दर्द शुरू हो गया और उनको बीच में ही रुकना पड़ा। इस वजह से उनका अफगानिस्तान टी20 सीरीज खेलना मुश्किल हो गया तो एक और खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हो सकता हैै। यह खिलाड़ी भी रिहैबिलिटेशन से गुजर रहा है।

हार्दिक के बाद ये खिलाड़ी बाहर!

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, हार्दिक जब अपनी पूरी गति से गेंदबाजी कर रहे थे तो उनके पैर में अचानक से दर्द शुरू हो गया। इसकी वजह से उनको गेंदबाजी बीच में रोकनी पड़ी। हालांकि, पंड्या जल्दी ही गेंदबाजी का अभ्यास दोबारा शुरू करेंगे, लेकिन अफगानिस्तान टी20 सीरीज नजदीक होने के कारण फिटनेस के उच्च स्तर पर पहुंचना मुश्किल है।

रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि हार्दिक को बैटिंग या चलने-फिरने में किसी तरह की परेशानी नहीं है, लेकिन गेंदबाजी करते समय दर्द होना थोड़ा गंभीर है। वहीं, हार्दिक के अलावा भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी बीसीसीआई के सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस में हैं, लेकिन वह भी इस सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

क्यों नहीं खेल पाएंगे जसप्रीत बुमराह?

भारतीय टीम के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जुलाई 2026 में इंग्लैंड दौरे पर चोटिल हो गए थे। कार्डिफ में खेले गए दूसरे वनडे के दौरान फील्डिंग करते समय उनके बाएं घुटने पर चोट लगी थी।

इस वजह से वह श्रीलंका में खेली गई टेस्ट सीरीज का हिस्सा भी नहीं बन पाए थे तो अब अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से भी बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, बुमराह का तीन मैच की सीरीज खेलना थोड़ा मुश्किल है। फिलहाल इसपर कुछ भी निश्चित नहीं कहा जा सकता है।

ये खिलाड़ी कर सकता है रिप्लेस

अगर जसप्रीत बुमराह अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए फिट नहीं हो पाते हैं तो उनकी जगह भुवनेश्वर कुमार को मौका दिया जा सकता है, जो कि काफी लंबे समय से बाहर चल रहे हैं। भुवी का प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में कमाल का था।

उन्होंने आरसीबी के लिए इस सीजन 28 विकेट लिए थे और सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर थे। आईपीएल के अलावा यूपी टी20 लीग 2026 और घरेलू क्रिकेट में भी भुवी अपनी स्विंग से कहर बरपा रहे हैं और यही वजह है कि चयनकर्ता इन खिलाड़ी को 4 साल बाद टी20 इंटरनेशनल में वापसी का मौका दे सकते हैं।

ये भी पढ़ें- हार्दिक पंड्या की चोट ने बढ़ाई टीम इंडिया की चिंता, अफगानिस्तान टी20 सीरीज खेलना मुश्किल