Gautam Gambhir on Ajit Agarkar: भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता का पद अजीत अगरकर ने छोड़ दिया है। इस मौके पर हेड कोच गौतम गंभीर ने उनके लिए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है।

पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने अगरकर के कार्यकाल समाप्त होने के बाद उनके कार्यकाल में हासिल की उपलब्धियों को सराहा। गंभीर ने अगरकर के कार्यकाल के दौरान जीती तीन आईसीसी ट्रॉफियों का जिक्र भी किया और उनके योगदान के लिए धन्यवाद कहा।

गंभीर ने की अटूट कमिटमेंट की तारीफ

भारतीय पुरुष क्रिकेट के हेड कोच गौतम गंभीर ने पद छोड़ रहे चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर को धन्यवाद कहा और टीम को सबसे ऊपर रखने के उनके पक्के इरादे और अटूट कमिटमेंट की तारीफ की।

गंभीर ने अगरकर के कार्यकाल के दौरान भारत की तीन आईसीसी ट्रॉफियों (टी20 वर्ल्ड कप 2024, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और टी20 वर्ल्ड कप 2026) का जिक्र किया और उनके योगदान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि इतिहास उनके काम को अच्छे नजरिए से याद रखेगा और साथ ही उनके भविष्य के कामों के लिए उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

मंगलवार को खत्म हुआ कार्यकाल

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर पुरुष चयन समिति के चेयरमैन के तौर पर अगरकर का कार्यकाल मंगलवार (6 अक्टूबर) को आधिकारिक तौर पर खत्म हो गया। बोर्ड ने पैनल में एक खाली पद के लिए आवेदन मंगाए हैं।

उन्होंने जुलाई 2023 में अपना पद संभाला था और 4 अक्टूबर को उनका कार्यकाल पूरी तरह समाप्त हो गया। हालांकि, पहले खबरें आ रही थीं कि उनके कार्यकाल को वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक बढ़ाया जा सकता है लेकिन फिर उन्होंने इसे आगे बढ़ाने की मांग नहीं की।

गंभीर ने शेयर किया भावुक पोस्ट

हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर दोनों टीमों साथ में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व और आईपीएल में भी साथ खेल चुके हैं और ऐसे में दोनों का रिश्ता सिर्फ मुख्य कोच और चीफ सेलेक्टर का ही नहीं, बल्कि एक साथी खिलाड़ी का भी है। इसको लेकर गंभीर ने एक्स पर लिखा,

"प्रिय अजीत भाई, आपके साथ काम करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात रही। वे 3 आईसीसी ट्रॉफियां आपके इस पक्के इरादे का सबूत हैं। टीम सबसे पहले और टीम हमेशा आगे। मैं जरूर कहूंगा कि इतिहास आपको अच्छे नजरिए से याद रखेगा। हर चीज के लिए धन्यवाद। आपके भविष्य के कामों के लिए मेरी शुभकामनाएं।"

क्या रोहित थे जाने की वजह?

रोहित शर्मा के साथ विवाद की खबरों से पहले माना जा रहा था कि अगरकर अपना कार्यकाल आगे बढ़ा सकते हैं और इसको लेकर उन्होंने बीसीसीआई के पदाधिकारियों से भी बात की थी, लेकिन इंग्लैंड दौरे के बीच कुछ ऐसा हुआ कि अगरकर ने फिर जाने का मन बना लिया।

इसके अलावा बीसीसीआई द्वारा आयोजित बैठक में भी वह उपलब्ध नहीं हुए और फिर उन्होंने टीम को अपने जाने की पुष्टि की। वहीं, बीसीसीआई ने भारत के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा को अंतरिम चीफ सेलेक्टर के तौर चुना हैष

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार की वापसी, बिश्नोई बाहर, न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान