Team India Squad vs NZ: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार (6 अक्टूबर) को न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया और इंडिया ‘ए’ स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज में सबसे बड़ा नाम रहे भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद वापसी हुई है।
भुवी ने अपना आखिरी टी20 इंटरनेशनल नंवबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ही खेला था और अब एक बार फिर उनको उसी टीम के खिलाफ वापसी का मौका मिला है। चयनकर्ताओं ने टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी है, जबकि इस सीरीज के लिए कुल 16 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। वहीं, मोहम्मद शमी को एक बार फिर नजरअंदाज कर दिया गया है।
भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर मुहर
स्विंग के जादूगर कहे जाने वाले भुवनेश्वर कुमार का हालिया फॉर्म बेहद कमाल का था और उसी को ध्यान में रखते हुए इस दिग्गज तेज गेंदबाज को टी20 स्क्वाड में जगह मिली है। 36 वर्षींय भुवनेश्वर कुमार ने 22 नवंबर 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर में अपना अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था।
🚨 Announcement 🚨 #TeamIndia's T20I squad and India A squads for New Zealand tour announced 📝 Bhuvneshwar Kumar makes a comeback to the T20I side 🙌 More Details ▶️ https://t.co/oJ52QSH0DO #NZvIND https://t.co/btbXlQ0nQD
— BCCI (@BCCI) October 6, 2026
इसके बाद उनको दोबारा चयन समिति ने मौका नहीं दिया, लेकिन चार साल बाद कड़ी मेहनत और शानदार प्रदर्शन के चलते उनको दोबारा जगह मिली है। इस स्टार तेज गेंदबाज ने आईपीएल 2025 और 2026 में आरसीबी के लिए धमाकेदार प्रदर्शन किया था तो साल 2026 में वह सर्वाधिक विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज थे। इसके बाद ही उनकी वापसी की मांग काफी तेज हो गई थी और अंत में बीसीसीआई ने उसपर मुहर लगा दी।
बुमराह को आराम, अर्शदीप करेंगे लीड
न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के लिए टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है। बुमराह इस दौरे पर वनडे और टेस्ट सीरीज खेलते नजर आ सकते हैं और यही वजह रही कि चयन समिति ने उनको टी20 टीम में शामिल नहीं किया।
उनकी गैरमौजूदगी में टीम इंडिया के पेस बॉलिंग को लीड करने की जिम्मेदारी लेफ्ट आर्म पेसर अर्शदीप सिंह के कंधों पर होगी तो प्रिंस यादव, मयंक यादव और भुवनेश्वर कुमार भी उनका साथ निभाते दिखेंगे। इसके अलावा शिवम दुबे और नीतीश कुमार रेड्डी को भी चुना गया है, जो पार्ट टाइम मध्यम तेज गेंदबाजी का विकल्प प्रदान करते हैं।
स्क्वाड में नहीं हुए अधिक बदलाव
पुरुष चयन समिति ने आगामी न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के टी20 स्क्वाड में अधिक बदलाव नहीं किए हैं। यह लगभग वहीं दल है जो इस समय वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है।
इसमें सिर्फ वरुण चक्रवर्ती और भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया गया है तो रवि बिश्नोई को भी ड्रॉप कर दिया है। बिश्नोई को बाहर करने का कारण न्यूजीलैंड की पिच स्थिति हो सकती है, क्योंकि वहां पर स्पिनर्स से अधिक फास्ट बॉलिंग को मदद मिलती है और इसी को ध्यान में रखते हुए स्क्वाड का चयन किया गया होगा।
न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का टी20 स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतिश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव।
भारत ए टीम:
यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, ऋषभ पंत* [विकेटकीपर], ध्रुव जुरेल (कप्तान/विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, आकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़, मुकेश कुमार
नोट: * फिटनेस के अधीन
ये भी पढ़ें- ईशान किशन का 'सुपरमैन अवतार,' पलक झपकते ही लपका ऐसा असंभव कैच, क्रिकेट जगत हैरान!