Australia Beat England: शनिवार को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में टी20 सीरीज की पहली भिड़ंत हुई, जिसमें मेजबानों ने 3 विकेट की रोमांचक जीत दर्ज की। इस जीत के बाद कंगारुओं ने टी20आई सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के लिए 188 रन का पीछा इतना आसान भी नहीं था, क्योंकि टारगेट का पीछा करते हुए उन्होंने निरंतर अंतराल पर अपने विकेट गंवाए और अंत में निखिल चौधरी और जैक एडवर्ड्स ने टीम अच्छी पारियां खेलकर टीम को जीत की रेखा के पार पहुंचा दिया।

निखिल चौधरी ने खेली तूफानी पारी

जीत के लिए 188 रन का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने निरंतर अंतराल पर अपने विकेट गंवाए। टीम को पहला झटका जेक फ्रेजर-मैकगर्क के रूप में लगा, जब सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान मिचेल मार्श और सैम हार्पर ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की।

सैम 15 बॉल में 32 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद निखिल चौधरी ने मोर्चा संभाला, और कप्तान के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 30 गेंदों पर 42 रन जोड़े।

जब यह साझेदारी खतरनाक लग रही, तब कप्तान मार्श 32 में 37 रन पर आउट हुए। हालांकि, निखिल चौधरी ने 38 गेंदों पर 66 रन बनाए तो जैक एडवर्ड्स 11 पर नाबाद 25 रन बनाए, जिसके चलते कंगारू 19.5 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया।

इंग्लैंड ने बनाए 187 रन

इससे पहले टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। टीम ने अनुभवी ओपनर फिल साल्ट बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके बाद दूसरे सलामी बल्लेबाज एन्युरिन डोनाल्ड भी चलते बने।

लगातार दो झटकों के बाद कप्तान हैरी ब्रूक और टॉम बैंटन ने तीसरे विकेट के लिए 41 गेंदों पर 97 रन की शानदार पार्टनरशिप की, लेकिन पहले हैरी ब्रूक (65) आउट हुए और फिर टॉम बैंटन (39) पवेलियन लौट गए।

इसके बाद विल जैक्स (3) भी सस्ते में ड्रेसिंग रूम चले गए तो सैम कुरैन (21), जॉर्डन कॉक्स (27), जेमी ओवरटन (2), लियाम डॉसन (17) ने बनाए। इसके चलते इंग्लिश टीम 20 ओवर 187/9 रन ही बना सकी।

MCG में ऑस्ट्रेलिया का शानदार रिकॉर्ड

इस नतीजे ने MCG में इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के शानदार T20I रिकॉर्ड को भी आगे बढ़ाया।

मेजबान टीम ने अब इस मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ सभी चार T20I जीते हैं, जबकि इंग्लैंड की इस मैदान पर एकमात्र T20I जीत 2022 T20 वर्ल्ड कप फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ मिली थी।

ये भी पढ़ें- पत्नी अथिया ने यूं लुटाया पति केएल राहुल के शतक पर प्यार, तस्वीर देख मुस्कुरा उठेंगे आप