खेल
जिस पूर्व खिलाड़ी ने आर. अश्विन का बुरे समय में दिया साथ, आज उसी को शीर्ष तीन प्लेयर्स की लिस्ट से किया बाहर
भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन से जब उनके बेस्ट तीन टेस्ट बल्लेबाजों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और राहुल द्रविड़ का नाम लिया, लेकिन जिस खिलाड़ी ने उनके लिए बुरे वक्त में आवाज उठाई थी, उन्होंने उसी को बाहर कर दिया।
R. Ashwin: भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन से जब उनकी पसंद के शीर्ष तीन टेस्ट बल्लेबाजों का चुनाव करने को कहा गया तो उन्होंने अपनी लिस्ट में भारत के पूर्व टेस्ट कप्तान सुनील गावस्कर को जगह नहीं दी। बता दें कि, रविचंद्रन अश्विन को उनके बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है, जो कि मंच चाहे कोई भी हो अपनी बात को वह खुलकर रखते हैं।
यही कारण है कि अश्विन से कई बार अप्रत्याशित उत्तर भी मिल जाते हैं, जिसकी कल्पना शायद किसी ने नहीं की होती। अश्विन ने एक बार फिर कुछ ऐसा ही किया है। चलिए आपको बताते हैं कि अश्विन ने किन तीन खिलाड़ियों को शीर्ष स्थान में रखा है।
सचिन तेंदुलकर को दिया पहला स्थान
भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अपने शीर्ष तीन टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में पहले स्थान पर भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर को रखा है। सचिन के नाम फिलहाल टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। सचिन ने भारत के लिए खेले 200 टेस्ट मैचों में 53.78 की दमदार औसत के साथ 15,921 रन बनाए हैं, जिसमें 51 शतक और 68 अर्धशतक शामिल हैं।
विराट-राहुल को भी दी जगह
अश्विन ने अपनी लिस्ट में दूसरे स्थान पर राहुल द्रविड़ को रखा है। राहुल को टेस्ट क्रिकेट में भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शुमार किया जाता है, जो कि कठिन परिस्थितियों में आकर भारत के लिए कई बेहतरीन पारियां खेल चुके हैं।
इस दिग्गज ने भारत के लिए 1996 से 2012 के बीच कुल 13,265 रन बनाए हैं। वहीं, लिस्ट में अश्विन ने विराट कोहली का नाम लेकर सभी को चौंका दिया है। दरअसल, कोहली ने भारत के लिए खेले 123 मैच में 46.85 की औसत से 9,230 रन बनाए हैं। कोहली के नाम टेस्ट में 30 शतक और 31 अर्धशतक हैं, जो कि उनके महान बल्लेबाज होने की गवाही देते हैं।
सुनील गावस्कर को किया नजरअंदाज
हालांकि, सबको उम्मीद थी कि अश्विन अपने बेस्ट टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में सुनील गावस्कर को स्थान जरूर देंगे, लेकिन विराट कोहली का नाम लेकर उन्होंने सभी को चौंका दिया। दरअसल, गावस्कर टेस्ट क्रिकेट में सबसे पहले 10 हजार का आंकड़ा पार करने वाले बल्लेबाज थे। उनकी इस उपबल्धि के कारण उनका नाम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाजों में लिया जाता है।
इस दिग्गज ने भारत के लिए 125 टेस्ट की 214 पारियों में 51.12 की शानदार औसत के साथ 10,122 रन बनाए हैं, जिसमें 34 शतक और 45 अर्धशतक शामिल हैं। लेकिन इस प्रदर्शन के बावजूद अश्विन ने गावस्कर को अपनी लिस्ट में शामिल नहीं किया है, जो कि सोचने वाली बात है।
बता दें कि, कई मौकों पर सुनील गावस्कर रविचंद्रन अश्विन का साथ देते नजर आए हैं, चाहे वह उनके संन्यास को लेकर हो या फिर साल 2019 में के बाद उनको प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाना। हर कदम पर गावस्कर ने अश्विन के लिए अपनी आवाज उठाई है।
ये भी पढ़ें- ‘वह भगवान का भेजा हुआ तोहफा है…’देवदत्त पडिक्कल के शतक के बाद पूर्व खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान, बताया नंबर-3 का सही हकदार
Written By Aman Sharma
आपके दिए हुए प्रोफाइल को **राजीव सिंह** और **TNP News** के अनुसार ढालकर, NBT/Times of India से जुड़े संदर्भ हटाकर इस तरह किया जा सकता है: ## राजीव सिंह, TNP News में एडिटर और एक्सप्लेनर एक्सपर्ट हैं। राजीव सिंह TNP News में एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज और रिसर्च आधारित खबरों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनके एक्सप्लेनर राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय, बिजनेस, राजनीति, सामाजिक मुद्दों और एंटरटेनमेंट समेत विभिन्न कैटेगरी की खबरों से जुड़े होते हैं। किसी भी विषय पर स्टोरी तैयार करते समय शरद दीक्षित रिसर्च, डीप डाइव, फैक्ट चेक, वैल्यू एड और विशेषज्ञों की राय को विशेष महत्व देते हैं। TNP News के लिए वे महत्वपूर्ण और चर्चित मुद्दों पर विश्लेषणात्मक एवं रियल टाइम स्टोरीज तैयार करते हैं। उनका फोकस किसी भी खबर को केवल प्रस्तुत करने के बजाय उसके पीछे की पूरी कहानी, तथ्यों और उसके संभावित प्रभाव को पाठकों तक सरल और प्रभावी तरीके से पहुंचाने पर रहता है। राजीव सिंह को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन की खबरों पर लगातार नजर रखने का अनुभव है। किसी भी खबर पर उनकी पहली प्राथमिकता तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी होती है। इसके बाद वे यह समझने पर जोर देते हैं कि उस खबर का समाज, राजनीति, अर्थव्यवस्था और आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है। ### पत्रकारिता का अनुभव राजीव सिंह ने पत्रकारिता के क्षेत्र में डेस्क, ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू, रिसर्च, डिजिटल कंटेंट और स्पेशल स्टोरीज जैसी विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है। अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने समाचारों के पारंपरिक माध्यमों के साथ-साथ डिजिटल पत्रकारिता की बदलती जरूरतों और नई तकनीकों को भी करीब से समझा है। उन्होंने राष्ट्रीय और स्थानीय स्तर के महत्वपूर्ण मुद्दों को कवर करने के साथ-साथ राजनीतिक घटनाक्रम, चुनाव, सामाजिक विषयों, प्रशासनिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण किया है। TNP News में राजीव सिंह का प्रमुख फोकस रिसर्च आधारित पत्रकारिता, एक्सप्लेनर स्टोरी, डीप डाइव, स्पेशल स्टोरी और तथ्यपरक विश्लेषण पर है। उनका प्रयास रहता है कि जटिल और महत्वपूर्ण विषयों को आसान भाषा में इस तरह प्रस्तुत किया जाए कि पाठक खबर के साथ-साथ उसके कारण, प्रभाव और पूरे संदर्भ को भी समझ सके। ### पत्रकारिता का दृष्टिकोण राजीव सिंह राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाओं, राजनीति, बिजनेस, सामाजिक मुद्दों और डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड पर उनकी लगातार नजर रहती है। वे खबर के तत्काल प्रभाव के साथ-साथ उसके दीर्घकालिक प्रभाव को भी समझने और पाठकों के सामने रखने पर जोर देते हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि पाठकों को **खबर के पीछे की कहानी, तथ्य और उसका असर** समझाना है। ### TNP News में भूमिका TNP News में राजीव सिंह एक्सप्लेनर, स्पेशल स्टोरीज, डीप डाइव और रिसर्च आधारित कंटेंट के साथ काम कर रहे हैं। वे महत्वपूर्ण घटनाओं और ट्रेंडिंग मुद्दों पर रियल टाइम एक्सप्लेनर और विश्लेषणात्मक स्टोरी तैयार करने के साथ डिजिटल ऑडियंस की जरूरतों के अनुसार कंटेंट को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी बनाने पर ध्यान देते हैं। TNP News के माध्यम से उनका प्रयास ऐसी पत्रकारिता को आगे बढ़ाना है जिसमें **तथ्य, रिसर्च, निष्पक्ष विश्लेषण और जनसरोकार** को प्राथमिकता मिले।