Pakistan All out 110 runs: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच तीन मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला क्रिकेट के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन दिन पाकिस्तान की पहली पारी सिर्फ 110 रन पर सिमट गई, जबकि इंग्लैंड ने पहली पारी में 290 रन बनाए थे। इंग्लिश गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों घुटने टेकने पर मजबूर। कप्तान बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शान मसूद जैसे बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके, जिसके कारण पाकिस्तानियों को इंग्लैंड की सरजमीं पर दूसरे टेस्ट में शर्मसार होना पड़ा।
अजान ने बनाए 46 रन
दूसरे टेस्ट की पहली पारी में पाकिस्तानी बल्लेबाजों से एक बेहतरीन शुरुआत की जरूरत थी, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो सका। टीम को पहला झटका शान मसूद के रूप में लगा। वह सिर्फ 1 रन बनाकर चलते बने तो अब्दुला शफीक की पारी भी 5 रन से आगे नहीं बढ़ सकी।
इसके बाद कप्तान बाबर आजम बैटिंग के लिए उतरे, लेकिन वह भी सिर्फ 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद निरंतर अंतराल पर पाकिस्तान के विकेट गिरते रहे और अंत में उनकी पहली पारी सिर्फ 110 रन पर ढेर हो गई। हालांकि, सलामी बल्लेबाज अजान अवैस ने 102 गेंदों पर 46 रन बनाए, जिसकी बदौलत पाकिस्तान पहली पारी में 100 का आंकड़ा पार करने में कामयाब रहा।
इंग्लैंड बॉलर्स की आंधी में उड़ी पाकिस्तान
पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने केवल चार गेंदबाजों का इस्तेमाल किया था। इसमें ओली रॉबिन्सन ने 13 ओवर में सर्वाधिक 5 विकेट चटकाए। वहीं, जोफ्रा आर्चर ने 11.2 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट झटके तो जोश टंग ने 6 ओवर में दो पाकिस्तानी बल्लेबाजों का शिकार किया। इनके अलावा गस एटकिंसन ने 7 ओवर में 33 रन दिए, लेकिन उनके हाथ कोई सफलता नहीं लगी।
इंग्लैंड ने बनाए 81/3 रन
पाकिस्तान को 110 रन पर ढेर करने के बाद इंग्लिश क्रिकेट टीम ने मैच का दूसरा दिन खत्म होने तक स्कोर बोर्ड पर दूसरी पारी में 81/3 रन लगा दिए हैं। दिन के खेल समाप्त होने तक एमिलियोे गे 30 और हैरी ब्रूक 7 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, कप्तान जो रूट ने 24 रन बनाए तो जॉर्डन कॉक्स सिर्फ 11 रन बना सके। वहीं, सलामी बल्लेबाज बेन डकेट मात्र 1 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। बता दें कि, इंग्लैंड ने 261 रन की मजबूत बढ़त को हासिल कर लिया है। अब वह मैच के तीसरे दिन तेजी से रन बनाकर पाकिस्तान को बल्लेबाजी के लिए बुलाना चाहेगी।
ये भी पढ़ें- क्रिकेट जगत में नामीबिया ने मचाई खलबली, मजबूत साउथ अफ्रीका को चटाई धूल, नहीं बना पाई 164 रन