ऑस्ट्रेलिया ने अपने भारत दौरे के लिए ‘ए’ टीम का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया ए टीम भारत ए के खिलाफ दो रेड बॉल मैच खेलेगी, जो चार दिवसीय होंगे। इसके बाद दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैच की श्रृंखला खेली जाएगी। टीम का कप्तान चयनकर्ताओं ने 35 वर्षींय पीटर हैंड्सकॉम्ब को नियुक्त किया गया।

पीटर हैंड्सकॉम्ब मौजूदा ऑस्ट्रेलिया ए टीम में अनुभवी खिलाड़ी हैं और उनके कंधों पर न सिर्फ कप्तानी, बल्कि बेहतरीन बल्लेबाजी की जिम्मेदारी होगी। इस सीरीज में दमदार प्रदर्शन करके वह ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम में अपनी जगह बनाना चाहेंगे।

ब्रेंडन डॉगेट-झाय रिचर्डसन

ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम को अगले साल भारत में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2027 खेलनी है और इसी को ध्यान में रखते हुए चयन समिति ने युवा और अनुभव खिलाड़ियों का बेहतरीन तालमेल बनाया है, ताकि इन खिलाड़ियों को आगामी पांच टेस्ट मैच की सीरीज के लिए तैयार किया जा सके। इस सीरीज के लिए स्क्वाड में तेज गेंदबाज ब्रेंडन डॉगेट और झाय रिचर्डसन को भी शामिल किया गया। यह खिलाड़ी आखिरी बार एशेज सीरीज का हिस्सा थे।

झाय रिचर्डसन की हाल में कंधे की सर्जरी हुई थी, जिसके बाद वह दोबारा वापसी कर रहे हैं। वापसी के बाद उन्होंने 7 प्रथम श्रेणी मैच खेले, जिसमें उन्होंने सिर्फ 6 विकेट लिए। अब वह भारत ए के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को प्रभावित करना चाहेंगे। वहीं, वनडे टीम में गेंदबाजी का दारोमदार महली बियर्डमैन और स्पेंसर जॉनसन पर होगा। 

भारतीय मूल के खिलाड़ियों को मौका

इंडिया ए दौरे के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दो भारतीय मूल के खिलाड़ियों को भी दल में शामिल किया है। ऑस्ट्रेलिया ए की वनडे टीम में निखिल चौधरी और स्पिनर तनवीर सांघा शामिल हैं। इनके अलावा युवा ओली पीक और कूपर कॉनोली भी दल का हिस्सा हैं।

बता दें कि, ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम के लिए सांघा ने अब तक 6 वनडे और 7 टी20 खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 4 और 10 लिए हैं। अब सांघा की नजर ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम में जगह बनाने पर होगी। वहीं, निखिल चौधरी भी ऑस्ट्रेलिया के लिए अभी तक 3 टी20 इंटरनेशनल खेल चुके हैं, जिसमें उनके नाम दो विकेट दर्ज हैं। बता दें कि, निखिल गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी में भी अपनी ताकत दिखा सकते हैं।

दो चार दिवसीय मैचों के लिए ऑस्ट्रेलिया ए का स्क्वॉड

ब्रेंडन डॉगेट, जैक एडवर्ड्स, पीटर हैंड्सकॉम्ब, सैम हार्पर, लियाम हैचर, कैंपबेल केलावे, सैम कॉन्स्टास, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, फर्गस ओ’नील, जोश फिलिप, झाय रिचर्डसन, कोरी रोचिसिओली, जेसन सांघा, लियाम स्कॉट।

ऑस्ट्रेलिया ए की वनडे टीम

महली बियर्डमैन, निखिल चौधरी, बेन ड्वारशुइस, जैक एडवर्ड्स, एरन हार्डी, स्पेंसर जॉनसन, सैम कॉन्स्टास, नाथन मैकस्वीनी, टॉड मर्फी, मिच ओवेन, जोश फिलिप, तनवीर सांघा, लियाम स्कॉट, लचलान शॉ।

इंडिया ए वर्सेस ऑस्ट्रेलिया ए शेड्यूल

भारत दौरे पर चार दिवसीय मैच

  • 22-25 सितंबर: पहला चार-दिवसीय मैच, पुडुचेरी
  • 29 सितंबर-2 अक्टूबर: दूसरा चार-दिवसीय मैच, पुडुचेरी

वनडे सीरीज का शेड्यूल

  • 6 अक्टूबर: पहला वनडे मैच, पुडुचेरी
  • 9 अक्टूबर: दूसरा वनडे मैच, पुडुचेरी
  • 11 अक्टूबर: तीसरा वनडे मैच, पुडुचेरी

ये भी पढ़ें- टेस्ट सीरीज खत्म होते ही क्रिकेट बोर्ड ने किया स्क्वाड का ऐलान, इन 17 खिलाड़ियों को दिया मौका