Bihar squad for SMAT: भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पहली बार बिहार की सीनियर टीम के कप्तान चुना गया है। उन्हें आने वाली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों के लिए टीम का कप्तान बनाया है। शुक्रवार को 17 सदस्यों वाली टीम की घोषणा करते हुए, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) ने सूरज कश्यप को टीम का उप-कप्तान बनाया।

बीसीए प्रेसिडेंट हर्षवर्धन ने कहा कि यह रोल एक खिलाड़ी के तौर पर सूर्यवंशी के डेवलपमेंट में मदद करेगा। हालांकि, सूर्यवंशी सिर्फ बिहार के पहले दो मैचों के लिए कप्तान हैं, क्योंकि उन्हें पुरुष राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए इंडिया ए टीम में शामिल होना है। 50 ओवर का यह टूर्नामेंट 19 से 29 नवंबर तक कतर के दोहा में होगा।

IPL 2026 में बनाए थे 776 रन

वैभव सूर्यवंशी का हालिया प्रदर्शन कमाल का रहा है और इसको देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें कप्तानी सौंपी है। आईसीसी मेन्स अंडर-19 विश्व कप 2026 के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने 175 रन की जबरदस्त पारी खेली थी और भारत को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्हें इस प्रतियोगिता में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। इसके बाद आईपीएल 2026 में पहली बार उन्हें राजस्थान रॉयल्स के लिए फुल टाइम ओपनर के तौर पर खेलने का मौका मिला और पूरे सीजन में 237.30 के स्ट्राइक रेट से सर्वाधिक रन बनाकर ऑरेंज कैप को अपने नाम किया।

इंग्लैंड में किया था डेब्यू

इस प्रदर्शन के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं ने वैभव सूर्यवंशी को वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए पहली बार चुना, लेकिन आयरलैंड में वह बेंच पर रहे तो इंग्लैंड में दूसरे गेम में वैभव को पदार्पण का मौका मिला।

वह टी20आई में डेब्यू करने वाले विश्व के सबसे छोटे खिलाड़ी बनें। हाल ही में वैभव को न्यूजीलैंड में खेलने का मौका मिला और तीसरे टी20आई में, अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर पहले छह ओवर में बिना किसी नुकसान के 118 रन बनाए। यह पुरुषों के टी20आई में सबसे ज्यादा पावरप्ले रन हैं।

साबिक हुसैन को मिली जगह

मंगल माहौर और तेज गेंदबाज साकिब हुसैन को भी चुना गया है, लेकिन उनका खेलना फिटनेस पर निर्भर करेगा। सिलेक्टर पहले दो गेम के बाद उन्हें देखेंगे और तय करेंगे कि वे खेलने के लिए उपलब्ध हैं या नहीं। दिलचस्प बात यह है कि बीसीए ने 16 स्टैंडबाय प्लेयर्स के नाम भी बताए हैं। बिहार अपने पहले दो मैच 14 और 16 नवंबर को इंदौर में सौराष्ट्र और रेलवे के खिलाफ खेलेगा। 

बिहार का स्क्वाड

वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), सूरज कश्यप (उप-कप्तान), आलोक कुमार, आयुष लोहारुका (विकेट कीपर), अल्तमश अशरफ, परम कुमार सिंह, अनमोल कुमार (विकेट कीपर), ऋत्विक राज, मयंक कुमार, राघवेंद्र प्रताप, आशीष कुमार, वासुदेव प्रताप सिंह, मोहम्मद इजहार, आमोद यादव, प्रशांत सिंह, नवाज खान, हिमांशु सिंह।

फिटनेस पर निर्भर: मंगल माहौर, शाकिब हुसैन।

बिहार टीम के स्टैंडबाय प्लेयर्स

स्टैंडबाय: बिपिन सौरभ, सुमन कुमार, आकाश राज, खालिद आलम, भास्कर दुबे, कुमार रजनीश, सुयश, अभिजीत साकेत, यशस्वी ऋषभ, लखन राजा, पवन कुमार, अमित चौधरी, पीयूष सिंह, भानु कुमार, लोकेश बाबूलाल कुमार, प्रशांत श्रीवास्तव।

ये भी पढ़ें- आयुष बदोनी कप्तान, ईशांत शर्मा को मौका, दिल्ली ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए चुनी 16 सदस्यीय टीम