इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद भी कई खिलाड़ी फ्रेंचाइजी लीग में खेलते नजर आते हैं। इस लिस्ट में अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स का नाम भी जुड़ गया है, जो कि 12 साल बाद इस लीग में वापसी कर रहे हैं।

पूर्व इंग्लिश कप्तान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को छोड़ दिया है, लेकिन फ्रेंचाइजी क्रिकेट आगे भी खेलना जारी रखेंगे। बता दें कि, उनको आगामी सीजन खेलने के लिए करीब 500,000 ऑस्ट्रेलियन डॉलर मिलेंगे।

BBL में स्टोक्स की एंट्री

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स को लेकर ऑस्ट्रेलिया की मीडिया SIN ने कहा है कि वह बिश बैश लीग 2026-27 के सीजन में खेल सकते हैं। उनको एडिलेड स्ट्राइकर्स ने ऑफिशियली साइन कर लिया है।

रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान को एडिलेड फ्रेंचाइजी के अलावा सिडनी सिक्सर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स से भी खेलने का प्रस्ताव मिला था, लेकिन उन्होंने इसको ठुकरा दिया और एडिलेड से खेलने का निर्णय लिया। मीडिया रिपोर्ट्स ने अनुसार, स्टोक्स को एडिलेड स्टाइकर्स की ओर से खेलने के लिए 500,000 ऑस्ट्रेलियन डॉलर (3.4 करोड़ भारतीय रुपये के करीब) मिलेंगे।

2014/15 में खेला था आखिरी सीजन

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक सूत्र ने जानकारी दी कि बेन स्टोक्स ने मंगलवार की सुबह बीबीएल में खेलने की पुष्टि की। स्टोक्स शीर्ष स्तर के मार्की प्लेयर हैं और उनके जैसे दिग्गज का बिग बैश लीग में खेलना काफी बड़ी बात है। इससे बीबीएल को बढ़ावा मिलेगा। 35 साल के स्टोक्स इससे पहले 2014/15 में आखिरी बीबीएल खेलते नजर आए थे। तब उन्होंने मेलबर्न रेनेगेड्स का प्रतिनिधित्व किया था।

उन्होंने होबार्ट हेरिकेंस के खिलाफ पदार्पण करते हुए सिर्फ 37 गेंदों पर 77 रन ठोक दिए थे। उस सीजन में स्टोक्स ने सिर्फ 4 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 156 से अधिक स्ट्राइक रेट से 128 रन बनाए थे तो गेंदबाजी में 3 विकेट हासिल किए थे। अब एक बार फिर वह ऑस्ट्रेलिया की प्रसिद्ध लीग में अपना जलवा बिखरने के लिए तैयार होंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था आखिरी मैच

आपको बता दें कि, बेन स्टोक्स ने इसी साल न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था, जिसके बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। जून में नॉटिंघम में खेला गया तीसरा टेस्ट उनके करियर का आखिरी था।

उन्होंने अपने टेस्ट करियर में इंग्लैंड के लिए 122 टेस्ट खेले हैं, जिसमें उन्होंने 7243 रन बनाए हैं और गेंदबाजी में 252 विकेट चटकाए हैं। स्टोक्स ने अपने करियर में इंग्लैंड के लिए कई बेहतरीन पारियां खेली हैं और कप्तानी में भी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया था

ये भी पढ़ें- एक दिन में टीम इंडिया को लगे दो झटके, अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से 2 बड़े खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर, BCCI की बढ़ी टेंशन