Nic Maddinson: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस समय तीन टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया था लेकिन यह फैसला उनके हक में नहीं गया।

टीम ने अपने शुरुआती तीन विकेट सिर्फ 84 के स्कोर पर गंवा दिए हैं, जिसमें एक दशक बाद कर रहे निक मैडिंसन का विकेट भी शामिल है। निक बतौर सलामी बल्लेबाज क्रीज पर आए और 33 गेंदों तक पिच पर संघर्ष किया लेकिन इस दौरान वह एक भी रन नहीं बना पाए। इसके बाद उन्होंने अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है।

10 साल बाद वापसी, बन गया शर्मनाक रिकॉर्ड

निक मैडिंसन ने अपने इंटरनेशनल करियर की शुरुआत साल 2016 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही की थी और उस समय भी वह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे। जब एक दशक बाद उनको दोबारा खुद को साबित करने का मौका मिला तो इस बार भी वह एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिया।

टेस्ट इतिहास में किसी ओपनर द्वारा 33 गेंदों पर शून्य (डक) पर आउट होना तीसरी सबसे लंबी पारी है। 21वीं सदी में किसी टेस्ट ओपनर द्वारा शून्य पर आउट होने के मामले में यह सबसे लंबी पारी भी है, जो राष्ट्रीय टीम में उनकी वापसी पर एक अनचाहा रिकॉर्ड बन गया है।

ग्रीन की जगह मिला मैडिंसन को मौका

आपको बता दें कि, निक मैडिंसन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बतौर ओपनर पहली पसंद नहीं थे, बल्कि उनको चोटिल कैमरून ग्रीन के स्थान पर स्क्वाड में शामिल किया गया था। इससे पहले उन्होंने 2016-17 के घरेलू समर सीजन में टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें वे तीन मैचों में केवल 27 रन ही बना पाए थे।

हालांकि, सीरीज शुरू होने से पहले ही उनकी वापसी पर सवाल उठने लगे थे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडन ने चयनकर्ताओं के उस फैसले पर सवाल उठाए थे जिसके तहत ऐसे बल्लेबाज को वापस लाया गया जिसने 2025 की शुरुआत के बाद से कोई फर्स्ट-क्लास क्रिकेट नहीं खेला था।

फर्स्ट क्लास में 37 का औसत

निक मैडिंसन के अगर फर्स्ट क्लास आंकड़ों की बात करें तो वह भी अधिक आकर्षक नहीं हैं। उन्होंने 2010 में अपना प्रथम श्रेणी सफर शुरू किया था। इसके बाद से उन्होंने 129 रेड बॉल क्रिकेट मैचों की 225 पारियों में 37.11 की मामूली औसत से 7832 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 18 सेंचुरी और 36 हाफ सेंचुरी ठोकी है।

आपको बता दें कि, पिछले एक साल निक ने रेड बॉल क्रिकेट नहीं खेला है, लेकिन इसके बावजूद उनको साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए टीम में शामिल किया गया। उनके शामिल होने पर अब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी चयन समिति पर सवाल उठा रहे हैं, जिसमें पूर्व कंगारू ओपनर मैथ्यू हेडन भी शामिल हैं।

ये भी पढ़ें- न्यूजीलैंड दौरे से ठीक पहले खिलाड़ी ने फोड़ा संन्यास का बम, अचानक फैसले से मचाई खलबली