Sourav Ganguly: भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने सोमवार को न्यूजीलैंड के मौजूदा दौरे पर भारत के बैटिंग प्रदर्शन की तारीफ की, लेकिन विदेशों में टेस्ट मैच जीतने के लिए प्लेइंग इलेवन में एक स्पेशलिस्ट स्पिनर होने की अहमियत पर जोर दिया, खासकर “फ्लैट” पिच पर, और स्पिनर कुलदीप यादव और मानव सुथार की गैरमौजूदगी पर सवाल उठाया।

गांगुली की यह बात तब आई जब भारत को वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड ने ड्रॉ पर रोक दिया, जबकि उसने अपनी पहली पारी में 720/9 का बड़ा स्कोर बनाकर पारी घोषित की थी और खुद को जीत के लिए मजबूत स्थिति में ला दिया था।

टीम को एक असली स्पिनर की जरूरत है- गांगुली

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया और कहा कि इंडिया को एक असली स्पिनर की जरूरत है। गांगुली ने कहा,

“भारत इस सीरीज में शानदार रहा है.. व्हाइट बॉल और अब रेड बॉल.. बैटिंग एप्लीकेशन सुपर लग रहा था.. लेकिन उन्हें यह समझना होगा कि बाहर टेस्ट मैच जीतने के लिए एक असली स्पिनर जरूरी है, उन पिचों पर जो समय के साथ सपाट हो जाती हैं.. आपको टेस्ट क्रिकेट में एक खिलाना होगा.. वाशिंगटन एक ऑलराउंडर के तौर पर खेल सकता है। गांगुवी ने बीसीसीआई को टैग करके सवाल किया कि कुलदीप यादव या सुथार कहां हैं?’’

कुलदीप को कर दिया था ड्रॉप

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती स्क्वाड में कुलदीप यादव का चयन किया था, लेकिन टेस्ट सीरीज शुरू होने से कुछ दिन पहले ही उन्हें रिलीज कर दिया गया और उनकी जगह गुरनूर बरार को शामिल कर लिया गया।

हालांकि, किन कारणों के चलते मैनेजमेंट ने यह फैसला किया, यह अभी भी सवाल बना हुआ है, क्योंकि इस मैच में अगर कुलदीप होते तो शायद परिणाम कुछ अलग हो सकते थे।

सिराज को भी नहीं मिला चांस

हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल का एक विवादित फैसला यह भी रहा कि उन्होंने इस मुकाबले में मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया।

सिराज को नहीं खिलाने पर कई पूर्व खिलाड़ियों ने आपत्ति जताई थी, जिसमें पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री और पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का नाम भी शामिल था। अब देखना होगा कि 27 नवंबर से शुरू हो रहे थे दूसरे टेस्ट में सिराज को खेलने का मौका मिलेगा, या फिर नहीं।

ये भी पढ़ें- गेंदबाजों के सपोर्ट में आए शुभमन गिल, लार बैन को हटाने की मांग, बॉल क्वालिटी पर भी उठाए सवाल