MS Dhoni: भारत के पूर्व स्टार ऑलराउंडर का मानना है कि चेन्नई सुपर किंग्स के मेंटर बनने के बावजूद महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग 2027 के मिनी ऑक्शन में टेबल पर मौजूद नहीं होंगे।

सीएसके ने पूर्व कैप्टन एमएस धोनी ने 17 नवंबर को आईपीएल से रिटायरमेंट का ऐलान किया, और इसके कुछ समय बाद ही उनके मेंटर बनने की पुष्टि हुई।

लेकिन इसके बाद भी वह नीलामी में भाग नहीं लेंगे। आपको बता दें कि, धोनी की कप्तानी में येलो आर्मी ने पांच टाइटल जीते, लेकिन 2023 के बाद से ये टीम प्लेऑफ में अपना स्थान नहीं बना पाई है, जो यकीनन इस फ्रेंचाइजी के लिए चिंता का विषय है।

धोनी ऑक्शन में नहीं आएंगे- पूर्व ऑलराउंडर

पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान ने जियो हॉटस्टार पर कहा कि उन्हें नहीं लगता धोनी ऑक्शन में शामिल होंगे। पठान ने बताया, "धोनी को जानने के बाद, मुझे नहीं लगता कि वह नीलामी की टेबल पर बैठेंगे। वह मेंटर हैं; नीलामी की टेबल पर बैठना उनकी भूमिका नहीं है। उनका काम खिलाड़ियों को गाइड करना, उन्हें अपना अनुभव देना, उन्हें प्रदर्शन करने में मदद करना और उन्हें सिखाना है कि सीएसके के लिए मैच कैसे जीते जाएं। बोली लगाने और नीलामी के फैसले मैनेजमेंट पर छोड़ दिए गए हैं।"

उनको स्पॉटलाइट पसंद नहीं है- पठान

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर पठान का कहना है कि उन्हें स्पॉटलाइट में आना पसंद नहीं है और वह कभी क्रेडिट लेना चाहते हैं। पठान ने कहा, "वह कभी भी ऐसे इंसान नहीं रहे जो स्पॉटलाइट में रहना चाहते हों या मैदान के बाहर की चीजों का क्रेडिट लेना चाहते हों। इसलिए, मुझे हैरानी होगी अगर हम उन्हें सीएसके की ऑक्शन टेबल पर बैठे देखें। वह एक मेंटर के तौर पर अपने तरीके से शामिल होंगे, लेकिन यह ऑक्शन टेबल पर नहीं, बल्कि पर्दे के पीछे होगा।"

ऑक्शन में सीएसके पर नजरें

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 मिनी ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स को कई खिलाड़ियों की खरीदारी करनी होगी। दरअसल, नीलामी से पहले उन्होंने कई बॉलर्स को रिलीज कर दिया था, जिसमें मैट हेनरी, स्पेंसर जॉनसन और आकाश मधवाल का नाम शामिल रहा।

वहीं, पिछले सीजन 14.2 करोड़ में बिकने वाले युवा प्रशांत वीर को भी चेन्नई ने जाने दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इनमें से कितने खिलाड़ियों पर सीएसके दोबारा बोली लगाती है और किन नए चेहरों को आगामी सीजन से पहले स्क्वाड में शामिल करते हैं।

ये भी पढ़ें- ‘कुलदीप या मानव कहां हैं…’ सौरव गांगुली ने खोल दी टीम मैनेजमेंट की पोल, फिर गंभीर-शुभमन पर निकाली भड़ास!